Third party image reference
हड्डियां हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। हड्डियों पर शरीर का पूरा ढांचा टिका हुआ होता है। इसलिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और गलत जीवनशैली की वजह से हड्डियां कम उम्र में ही कमजोर हो जाती हैं। और हड्डियों में कैल्शियम की कमी और जोड़ों में दर्द होना आम बात हो गई है। आजकल लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन ज्यादा कर रहे हैं जो हड्डियों के लिए नुकसानदायक होती हैं। इन चीजों के सेवन से हड्डियों के अंदर का कैल्शियम खत्म होकर हड्डियां अंदर से खोखली हो जाती है। आइए ऐसी चीजों के बारे में जान लेते हैं। हड्डियों को एकदम खोखला कर रही हैं ये 4 चीजें, जो आप रोज खा रहे हो।
Third party image reference
अधिक नमक
भोजन को स्वादिष्ट और पोष्टिक बनाने के लिए नमक डालना बेहद जरूरी है। लेकिन ज्यादा नमक सेहत के लिए हानिकारक होता है। क्योंकि नमक में पाया जाने वाला सोडियम हड्डियों के अंदर की कैल्शियम को यूरिन के साथ बाहर निकाल देता है। और हड्डियां अंदर से बेहद कमजोर हो जाती है। इसलिए खाने में नमक का प्रयोग बिल्कुल कम करें।
Third party image reference
कोल्ड ड्रिंक्स
आजकल लोग कोल्ड ड्रिंक्स बहुत ज्यादा पीते हैं। जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। कोल्ड ड्रिंक्स में पाए जाने वाले कार्बन डाइऑक्साइड और फास्फोरस हड्डियों की कैल्शियम को खत्म कर देते है। और हड्डियां अंदर से खोखली होकर जोड़ों और घुटनों में दर्द होने लगता है।
Third party image reference
चाॅकलेट
चॉकलेट में बहुत ज्यादा शुगर और ऑक्सलेट पाया जाता है। जो हड्डियों के कैल्शियम को अवशोषित कर लेता है। और हड्डियों को अंदर से कमजोर कर देता है। इसलिए बच्चों को चॉकलेट खाने से रोकना चाहिए।
Third party image reference
चाय और कॉफी
चाय और कॉफी पीना अधिकतर लोगों की दिनचर्या में शामिल होता है। ज्यादा चाय और कॉफी पीने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है। जो हड्डियों को अंदर से खोखला कर देती है।
आपसे अनुरोध है कि हमारी खबर अच्छी लगी तो दोस्तों और परिचितों के साथ व्हाट्सएप पर अधिक से अधिक शेयर करें। और सेहत से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ने के लिए चैनल को फॉलो जरूर करें।
हड्डियों को एकदम खोखला कर रही है ये 4 चीजें, जो आप रोज खा रहे हो
Reviewed by Hindi khabar
on
October 31, 2019
Rating:




