शरीर में पानी की कमी होने पर दिखाई देने लगते हैं ये 5 संकेत, कभी नहीं करें नजरअंदाज


Third party image reference
हमारे शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी का होता है। इसलिए जल को ही जीवन बताया गया है। पानी के बिना हमारा जीवन नामुमकिन है। प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना भरपूर पानी पीना चाहिए। इससे शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। और शरीर की अनेक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। जबकि पानी की कमी से शरीर में डिहाइड्रेशन और पथरी जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। डॉक्टर भी प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना 5 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी की कमी होने पर शरीर इसके संकेत बता देता है। जिन्हें अधिकतर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आइए शरीर में पानी की कमी के संकेत जानते हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर दिखाई देने लगते हैं ये 5 संकेत, कभी नहीं करें नजरअंदाज।
पेशाब का रंग बदलना
शरीर में पानी की कमी होने से पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाता है। और पेशाब करते समय मूत्र मार्ग में जलन होती है।

Third party image reference
सिरदर्द
कई लोग हमेशा सिरदर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। और सिरदर्द को दूर करने के लिए दवाइयां खाते हैं। ऐसे लोगों को भरपूर पानी पीना चाहिए। क्योंकि पानी की कमी से भी सिरदर्द होने लगता है।
मुंह से बदबू आना
मुंह से बदबू आना भी शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है। इसलिए पर्याप्त पानी जरूर पिएं।
त्वचा बेजान होना
त्वचा हमेशा बेजान और रूखी-सुखी होना और त्वचा पर हल्की सी खरोंच से ही सफेद निशान बन जाना भी शरीर में पानी की कमी के संकेत हैं।

Third party image reference
कमजोरी और सुस्ती
अगर बिना कोई काम किए ही आपके शरीर में हमेशा कमजोरी और सुस्ती रहती है तो यह पानी की कमी का संकेत हो सकता है।
हमारे द्वारा बताई गई खबर आपको फायदेमंद लगी तो दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर अधिक से अधिक शेयर करें। और नए पाठक ऐसे ही हेल्थ टिप्स पढ़ने के लिए चैनल को फॉलो कर ले।
शरीर में पानी की कमी होने पर दिखाई देने लगते हैं ये 5 संकेत, कभी नहीं करें नजरअंदाज शरीर में पानी की कमी होने पर दिखाई देने लगते हैं ये 5 संकेत, कभी नहीं करें नजरअंदाज Reviewed by Hindi khabar on October 31, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.