नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारी स्वास्थ्य श्रृंखला की इस नई पोस्ट पर
दोस्तों, चेहरा व्यक्तित्व का आईना होता है इसीलिए इसकी स्किन की खास देखभाल भी करनी पड़ती है लेकिन ज्यादातर लोग जाने अनजाने ऐसे काम करते हैं जिसकी वजह से उनकी स्किन खराब होने लगती है। ऐसे में स्किन पर पिंपल्सल, एक्ने और काले धब्बे पड़ जाते है। आजय की इस पोस्ट में हम आपसे डिस्कस करेंगे कि वो क्या गलतियां हैं जिसे आपको नहीं करना चाहिए ताकि आप पा सके खिलखिलाती हुई और चमकती स्किन।
google search
1. चेहरे को हमेशा छूते रहना- दोस्तों, ज्यादातर लोग हमेशा अपनी स्किन को टच करते रहते हैं फिर चाहे वो बातचीत के दौरान हो अथवा खाली बैठे हुए, वह अपनी चेहरे पर अपना हाथ फिराते ही रहते हैं। जिससे कि उनके हाथों के बैक्टीरिया और गंदगी उनके चेहरे पर दुष्प्रभाव डालते हैं। अतः अगर आपको भी यह गंदी आदत है तो इसे आज से ही छोड़ दें।
Third party image reference
2. पिम्पल्स को फोड़ना- पिम्पल्स को फोड़ना भी एक कॉमन मिस्टेक है जो लोग अक्सर ही करते हैं ऐसा करने से ना सिर्फ पस और खून बाहर आता है बल्कि स्किन में दर्द, सूजन, और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है तथा पिम्पल्स और बढ़ते हैं।
3. चेहरे को बार बार धोना- जब हम अपने चेहरे को अक्सर धोने लगते हैं तो इसकी प्राकृतिक सौम्यता चली जाती है। फिर हमारी स्किन ज्यादा तैलीय अथवा ज्यादा ड्राई होने लगती है।
Copyright Holder: the_shvm
4. ढेरों केमिकल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट यूज़ करना- दोस्तों, आज कल प्रचलित महंगे ब्रांड के फेसवाश और फेस पैक ढेरों केमिकल से युक्त होते हैं जो लम्बी अवधि तक प्रयोग किये जाने से गम्भीर परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। अतः इनके प्रयोग की जगह घरेलू नुस्खे जैसे, बेसन, मलाई, नींबू, शहद, टमाटर, चावल का आटा, उबटन अपनायें, जिसके प्रयोग की विधि हम आपसे अपनी पोस्ट पर बताते रहते हैं।
5. तनाव और धूम्रपान- दोस्तों यह अंतिम परन्तु सबसे बड़ी गलती है जिसमें तनाव और धूम्रपान आता है। आपने नोटिस किया होगा कि जब जब आप अधिक मात्रा में तनाव लेना शुरू कर देते हैं उस दौरान आपके चेहरे पर भी इसका असर दिखने लगता है और चेहरे का ग्लो मिट जाता है। वहीं दूसरी तरफ अधिक धूम्रपान करने से भी त्वचा के अंदर का पोषण मरने लगता है जिससे कि त्वचा बेरंग हो जाती है अतः अगर अपनी त्वचा की खूबसूरती चाहते हैं तो तनाव और धूम्रपान से बचें।
दोस्तों कमेंट में हमें अपनी उम्र बताएं हम आपको बताएंगे कि आप कौन से घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं।
पुरुष अगर ये 5 गलतियाँ बन्द कर दें तो उनके चेहरे पर कभी दाग धब्बे नहीं होंगे
Reviewed by Hindi khabar
on
October 30, 2019
Rating:


