नमस्कार दोस्तों, आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है । मुनक्का या दाख न केवल कई बीमारियों को दूर रखता है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है इसीलिए आयुर्वेद में तो इसे औषधीय गुणों का भंडार बताया गया है। मुनक्का के स्वास्थ्य वर्धक गुण इसमें मौजूद शर्करा (ग्लूकोज) की मात्रा से है। मुनक्का कमजोरी और बीमारियों के सभी मामलों में कारगर है। आइए जानते हैं मुनक्का खाने से होने वाले फायदों के बारे में -
Third party image reference
1. रात को सोने से पहले 10 मुनक्का पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें दूध के साथ उबाल लें और हल्का ठंडा करके पियें। इसके नियमित सेवन से खून बढ़ता है। अगर आप इसे दूध के साथ नहीं लेना चाहते तो अच्छे से चबा-चबाकर खायें।
2. मुनक्के में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जिस कारण मुनक्का खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। यह आपको गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचने में सहायता करता है।
3. यदि किसी को कब्ज की समस्या है तो उसके लिए शाम के समय 10 मुनक्कों को साफ धोकर एक गिलास दूध में उबाल लें, फिर रात को सोते समय इसके बीज निकल दें और मुनक्के खा लें तथा ऊपर से गर्म दूध पी लें। इस प्रयोग को नियमित करने से लाभ मिलेगा।
Third party image reference
4. शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास के पीछे मुक्त कण होते हैं। मुनक्का कैटेचिन नामक पॅलीफेनोलिक एंटीआक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। केटेचिन एंजाइमों की गतिविधि को रोकते हैं जो मुक्त कणों को उत्पन्न करते हैं। कैंसर की रोकथाम के लिए आप अपने आहार में मुनक्का को शामिल कर सकते हैं।
5. सर्दी-जुकाम हो जाए तो रात को सोने से पहले दूध में 2-3 मुनक्के उबाल कर सेवन करें। यदि सर्दी-जुकाम पुराना हो गया है तो सप्ताह भर यह दूध पीते रहें। सर्दी-जुकाम होने पर सात मुनक्का रात्रि में सोने से पूर्व बीज निकालकर दूध में उबालकर लें।
Third party image reference
अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करें, लाइक करें और कमेंट कर हमें बताएं आपको ये जानकारी कैसी लगी ?
लगातार 7 दिनों तक इस तरह मुनक्का खा लो, फिर देखें कमाल
Reviewed by Hindi khabar
on
October 31, 2019
Rating:


