Third party image reference
कैंसर की बीमारी से हमारे देश में हर साल कई लोगों की मौत हो रही है। इस बीमारी को बहुत ही गंभीर बीमारी माना जाता है। अधिकतर लोग इस बीमारी को लाइलाज मानते हैं। लेकिन अगर इस बीमारी के लक्षणों को समय पर पहचान लिया जाए तो इस बीमारी का इलाज हो सकता है। जब शरीर में कैंसर की शुरुआत होती है तभी शरीर इसके संकेत बता देता है। आइए कैंसर के संकेत जान लेते हैं। कैंसर की शुरुआत होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 8 बदलाव, कभी नहीं करें नजरअंदाज।
कैंसर के संकेत
Third party image reference
1. शरीर के किसी अंग पर चोट लगने से खून का लगातार बहना कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा मलाशय के द्वार से खून निकलना कोलन कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसे संकेत दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
2. शौच के समय, मल और आकार में बदलाव हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह कैंसर का संकेत भी हो सकता है।
Third party image reference
3. कैंसर होने पर शरीर का वजन तेजी से कम होने लगता है। और 1 महीने में 4 से 5 किलो तक कम हो सकता है। इसलिए शरीर का वजन कम होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
Third party image reference
4. अगर शरीर के किसी अंग पर छोटी-छोटी गांठ होकर बाद में बड़ी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह कैंसर का संकेत भी हो सकता है।
5. शरीर के किसी अंग पर बिना चोट लगे ही अचानक से सूजन आना कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाकर जांच करवाएं।
Third party image reference
6. कई दिनों से उल्टी होना और उल्टी के साथ खून आना भी कैंसर का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज नहीं करें।
7. आंखों की रोशनी अचानक से कमजोर हो जाना और हमेशा तेज सिर दर्द रहना दिमाग के कैंसर का संकेत हो सकता है।
Third party image reference
8. कई दिनों से खांसी और बलगम की बीमारी होना और सांस लेते समय दिक्कत होना फेफड़ों में कैंसर का संकेत हो सकता है।
आपकी सेहत से जुड़ा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा ? इस आर्टिकल के बारे में आपके सवाल और सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और सेहत से संबंधित ऐसे रोचक आर्टिकल आगे भी पढ़ने के लिए पोस्ट को लाइक, शेयर और मेरे चैनल को फॉलो करें।
कैंसर की शुरूआती स्टेज़ में शरीर में दिखाई देते हैं ये 8 बदलाव, कभी नहीं करें नजरअंदाज
Reviewed by Hindi khabar
on
October 28, 2019
Rating:






No comments: