मौजूदा समय में बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या काफी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज फेडरेशन के मुताबिक भारत में लगभग 7.2 करोड लोग डायबिटीज का शिकार है। मौजूदा समय में यह बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी अपना शिकार बना रही है।
डायबिटीज का कोई स्थाई इलाज नहीं है। सिर्फ बेहतर जीवनशैली खानपान एक्सरसाइज के जरिए ही आप इस पर नियंत्रण पा सकते है। यही वजह है कि डाक्टर डायबीटीज के मरीजों को उचित खानपान की सलाह देते हैं।
डायबिटीज मेटाबॉलिक बीमारियों का समूह से खून ब्लड शुगर से अधिक होता है। वे अक्सर यूरिया से परेशान रहते है। डायबिटीज के मुख्य कारणों में कम पानी पीना , ज्यादा मीठा खाना या फिर सही भोजन ना करना यह सब चीजें शामिल होती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताते हैं जो आपको जरूर खानी चाहिए इनका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल में होती है।
चुकंदर के अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। इसमें विटामिन सी होता है। जो तंत्रिका तंत्र के कार्य को प्रभावित करने में मदद करता है। अध्ययनों ने दावा किया है कि चुकंदर में नाइट्रेट काफी मात्रा में पाया जाता है। जो नाइट्रिक ऑक्साइड नामक गैस बनाता है। यह ब्लड वेसल्स को आराम देने में सहायक होती है।
इस लिस्ट में अब दूसरा नाम आता है गाजर का। गाजर में अच्छी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। गाजर सोडियम के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए भी मददगार साबित होती है। सर्दियों के दिनों में गाजर का सेवन करने से खून की कमी भी कम होती है।
पालक पोटेशियम और ल्यूटिन से भरपूर होता है। जो नसों की दीवारों की मोटाई कम करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसके अलावा पालक में फोलेट और मैग्नीशियम भी काफी मात्रा में होते है जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है और डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है।
सर्दियों में इन 8 चीजों का जरूर करें सेवन
Reviewed by Hindi khabar
on
October 29, 2019
Rating:

No comments: