खाली पेट चने का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते है। चना तथा चने की दाल दोनों के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, रेशे, कैल्शियम, आयरन तथा विटामिन्स भारी मात्रा में पाए जाते है। चने को खाने से दिमाग तेज होता है। आज हम आपको बताते है कि चना का सेवन करने से क्या फायदे होते है।
-जुकाम होगा ठीक : जुकाम होने पर गर्म चने को किसी साफ कपड़े में बांधकर सूंघे। इससे जुकाम ठीक होगा।
-डायबिटीज होगी दूर : रात में चने भिगोकर रख दीजिए। सुबह इन्हें खाली पेट खाएं। इससे डायबिटीज दूर हो जाती है।
-खून होगा साफ : यह पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को बढ़ाता है। इसे खून साफ होता है और त्वता निखरती है।
-रोज करें नाश्ते में सेवन : वजन कम करने के लिए इसे रोज नाश्ते में खाएं। अस्थमा के मरीजों को चने के आटे का हलवा सर्दियों में खाना चाहिए। इससे काफी फायदा होता है।
-यूरीन संबंधित बीमारियां होगी दूर : पीलिया में चने की दाल खाएं। इससे राहत मिलती है। बार-बार यूरीन आने पर चने का सेवन कीजिए। इससे यूरीन संबंधित कई बीमारियां दूर होती है।
-पेट की बीमारियां होगी दूर : चने के पौधे के सूखे पत्तों के धूएं से हिचकी और पेट की बीमारियों में लाभ मिलता है।
चने के सेवन से होते हैं ये लाजवाब फायदे, जानकर रह जायेंगे दंग
Reviewed by Hindi khabar
on
October 29, 2019
Rating:

No comments: