Third party image reference
पीपल के पेड़ के बारे में तो आप सभी लोग अच्छे से जानते होंगे। पीपल को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। पीपल का पेड़ छाया देने के अलावा कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। और हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। पीपल की टहनी, लकड़ी और जड़ का प्रयोग करके अनेक औषधियां बनाई जाती है। जो पीलिया, रतौंधी, मलेरिया, अस्थमा और सिरदर्द जैसी बीमारियों को दूर करने में सहायक होती हैं। आइए पीपल के फायदे जान लेते हैं। अगर आपके घर के आस-पास भी पीपल का पेड़ है तो यह खबर एक बार जरूर पढ़ें।
पीपल के पेड़ के फायदे
1. पीपल सांस से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है। पीपल की छाल को निकालकर सुखा लें। और पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन पानी के साथ करने से सांस से संबंधित बीमारियां दूर हो सकती हैं।
Third party image reference
2. पीपल की टहनी से दातुन करने पर आपके दांत हमेशा स्वस्थ और मजबूत रहेंगे। और दांतो से संबंधित बीमारियां खत्म हो जाएंगी। इसके लिए 5 ग्राम पीपल की छाल, कत्था और दो काली मिर्च को बारीक पीस लें। और पाउडर बना लें। इस पाउडर से दांतों का मंजन करने से दांतों की बीमारियां दूर हो जाएंगी।
3. त्वचा से संबंधित बीमारियां जैसे दाद, खाज और खुजली होने पर पीपल की छाल को घिसकर त्वचा पर लेप लगाएं। इससे खुजली से तुरंत राहत मिल जाएगी। और कुछ दिन यह उपाय करने से दाद, खाज और खुजली की बीमारी दूर हो जाएगी।
Third party image reference
4. अगर आपके शरीर के किसी अंदरूनी अंग पर चोट लग गई है तो पीपल के पत्तों का गर्म लेप लगाएं। इससे चोट का दर्द और सूजन बहुत जल्दी कम हो जाएगी। चोट का घाव जल्दी भर जाएगा। और जलन से छुटकारा मिलेगा।
हम उम्मीद करते हैं कि आपके स्वास्थ्य से संबंधित यह पोस्ट आपके लिए जरूर लाभदायक रहेगी। इस पोस्ट को आप लाइक और शेयर करना ना भूलें। और ऐसे रोचक पोस्ट आगे भी पढ़ने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।