बहुत से लोगों को यात्रा करते समय उल्टी आने की परेशानी होती है, फिर चाहे सफ़र छोटा हो या बड़ा, दरअसल प्रदूषण और धुआं जब हमारे शरीर में प्रवेश करता है तो हमारा शरीर रीएक्ट करता है, और इसी वजह से उल्टी की समस्या हो जाती है, हालाँकि ये समस्या सभी के साथ नही होती है, लेकिन महिलाओं और लड़कियों में ये समस्या अधिक देखने को मिलती है, लेकिन जिन्हें भी ये समस्या होती है वो सफर करने से कतराने लगते हैं, इस समस्या को खत्म करने के लिए आंवला एक बेहतरीन उपाय है, तो इसे कैसे उपयोग करना है, इसकी जानकारी आगे दी गयी है, आप इनमे से कोई भी उपाय अपनाकर इस समस्या से बचे रह सकते हैं।
Third party image reference
आंवला और पिप्पली
सफ़र करने से पहले आंवलें के रस में पिप्पली का महीन पाउडर और थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करने से उल्टी आनी बंद हो जाती है।
Third party image reference
आंवला और मिश्री
यात्रा करने से पहले 10 मिली आंवले का रस और 5 ग्राम मिश्री मिलाकर पीने से यात्रा में उल्टी नही होती है, इसे आप अपने साथ लेकर भी जा सकते हैं और रास्ते में उल्टी का अनुभव होने पर सेवन कर सकते हैं।
Third party image reference
आंवला और चंदन पाउडर
आंवला और चंदन के पाउडर भी इस समस्या को दूर कर सकता है, इसके लिए दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिला लें, फिर इस पाउडर को एक चम्मच मात्रा को शहद के साथ ले लें, इससे उल्टी बंद हो जाती है।
Third party image reference
आंवला और शहद
आंवलें के 20 मिली रस और एक चम्मच शहद में 10 ग्राम चंदन पाउडर मिलाकर सेवन करने से उलटी नही होती है, इस औषधि को भी आप अपने साथ सफर में साथ ले जा सकते हैं।
तो अगर आप भी किसी स्वास्थ्य या ब्यूटी समस्या से परेशान हैं, तो हमे कमेंटबॉक्स में जरुर बताएं।
सफ़र के दौरान होने वाली उल्टी से हो जाते हैं परेशान, तो करें इसका सेवन, दूर होगी परेशानी
Reviewed by Hindi khabar
on
October 31, 2019
Rating:



