Third party image reference
हमारे शरीर का लगभग 70% भाग पानी होता है। इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी और फायदेमंद होता है। शरीर में पानी की उपस्थिति से अंगों में तरलता बनी रहती है। जिससे शरीर के अंग सुचारू रूप से काम करते हैं। शरीर में पानी की कमी होने से अनेक गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। सही तरीके से और सही समय पर पानी पीना ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं। हमेशा इस समय पिएं पानी, चेहरे की चमक देखकर हैरान रह जाओगे।
Third party image reference
पानी पीने का सही समय
1. अगर आपके होंठ सूख जाएं और प्यास लगे तो पानी जरूर पीना चाहिए। पानी एक बार में बहुत ज्यादा ना पीकर थोड़ा- थोड़ा करके पीना चाहिए।
2. सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। और सुबह शौच के समय पेट अच्छे से साफ होता है। सुबह खाली पेट पानी पीने से दिनभर शरीर में नमी बनी रहती है। और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आती है।
3. चाय या कॉफी पीने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए। इससे कैफीन का शरीर पर ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
4. गर्भवती महिलाओं के शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए।
4. अगर आपको उल्टी दस्त की समस्या हो जाए तो पानी में नमक और चीनी का घोल बनाकर इस मिश्रण को बार-बार पीना चाहिए।
Third party image reference
पानी पीने का गलत समय
1. भोजन करते समय बीच-बीच में या भोजन करते ही तुरंत भरपेट पानी पीना सेहत के लिए जहर के समान होता है। इससे पाचन तंत्र खराब हो जाता है। और पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो जाती है। खाना खाते ही तुरंत पानी पीने से पेट की चर्बी भी तेजी से बढ़ती है।
2. किसी भी प्रकार का गर्म खाना, गर्म पेय पदार्थ, खरबूजा और खीरा खाने के बाद पानी बिलकुल नहीं पीना चाहिए। ऐसी गलती करने से पेट में भयंकर एसिडिटी बन सकती है। और आपको असहनीय दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
हमारे द्वारा बताई गई ख़बर पसंद आई तो मित्रों और संबंधियों के साथ व्हाट्सएप पर अधिक से अधिक शेयर करें। और नए पाठकों से अनुरोध है कि चैनल को अभी फॉलो कर ले।
हमेशा इस समय पिएं पानी, चेहरे की चमक देखकर हैरान रह जाओगे
Reviewed by Hindi khabar
on
October 31, 2019
Rating:


