दोस्तो जैसा की हम सब जानते है कि पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती हमारे शरीर के सत्तर प्रतिशत भाग में जल है इसलिए जल शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है पानी जीने के लिए जितना जरूरी है उतने ही इसके फायदे भी हैं, इंसान को हर दिन 5 से 6 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. इतना ही नहीं, दिन की शुरुआत भी एक गिलास पानी से करनी चाहिए।
Google Search
लेकिन ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं. वैसे तो बहुत से लोग दैनिक जीवन में सामान्य या ठंडा पानी पीना ही पसंद करते है. लेकिन सुबह खाली पेट गुनगुना जल पीने का शरीर पर अलग ही प्रभाव पड़ता है, जो अनगिनत है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि पानी पीने के पैंतालिस मिनट से एक घंटा के बाद ही कुछ खाना या पीना चाहिए।
Google Search
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीनेे से होने वाले 11 फ़ायदे-
1. गुनगुना पानी पीने से स्किन हेल्दी रहती है इससे पिंपल्स और ब्लैक हेड्स की समस्या होती है।
2. अगर भूख ना लगे तो एक गिलास गुनगुना पानी में एक नींबू का रस और काली मिर्च, नमक डालकर पिएं। सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी या नींबू पानी पिया करें। आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा और डायजेस्टिव सिस्टम भी सही रहेगा।
3. ठंडे पानी को जहां गुर्दों के लिए हानिकारक माना जाता है वही गुर्दों की सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए दिन में कम से कम दो बार यानी सुबह-शाम गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद गंदगी का जमाव नहीं हो पाता।
4. गुनगुना पानी पीने से बालों की जड़े मजबूत होती है साथ ही बालों को घने और लंबे होने में मदद मिलती है।
5. गुनगुना पानी पीने से शरीर अच्छे से डिटॉक्स हो जाती है, जिससे शरीर की बहुत सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं. रोजाना गुनगुना पानी से दिन की शुरुआत करने से डाइजेशन ठीक रहता है. इसके अलावा यह शरीर से सारे टॉक्सिन को बाहर निकालता है और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
6. नियमित गुनगुना पानी पीने से पेट साफ रहता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है. रेग्युलर गुनगुना पानी पीने से बॉडी का अतिरिक्त फैट बर्न होता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
7. गुनगुना पानी के साथ नींबू और शहद का मिश्रण बनाकर सेवन करने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और वजन कम करने में भी ये नुस्खा लाभदायक है।
8. गुनगुना पानी हमारी स्किन का ख्याल रखने में भी मदद करता है. यह खून को शुद्ध करने में कारगार है, जिससे चर्म रोग भी आपसे कोसों दूर रहते हैं।
9. गुनगुना पानी का सेवन बुढ़ापे को रोकता है. यह उम्र के साथ चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को कम करने में भी लाभदायक है।
10. अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत है तो आज से ही गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें. यह ब्लड को प्राकृतिक रूप से पतला करता है इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल में यह अति फायदेमंद है. यह ब्लड क्लॉट को घोलता है और धमनियों में क्लॉट बनने से भी रोकता है।
11. नियमित गुनगुना पानी पीने से गले में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते है। इससे थ्रोट इन्फेक्शन में आराम मिलता है। साथ ही इस समस्या का खतरा भी टलता है।
दोस्तो आपको यह जानकारी कैसी लगी अगर पसंद आया हो तो लाईक और शेयर करें...धन्यवाद
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी पीने के 11 फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
Reviewed by Hindi khabar
on
November 04, 2019
Rating:

