मोटापे से परेशान लोग वजन घटाने के लिए जिम से लेकर खान-पान में कई तरह के बदलाव करते हैं. बावजूद इसके कोई रिजल्ट न मिलने पर लोग हिम्मत हारने लगते हैं. पर हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कहानी आपको प्रेरणा दे सकती है. 228 किलो के इस व्यक्ति ने एक खास डाइट से 165 किलो का वजन घटा लिया है.
(Image: INSTAGRAM/mmazach)
अपने जिंदगी से परेशान जैक मूर को खुद ही अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन पर यकीन नहीं हो रहा था क्योंकि उनका मोटापा उनको धीरे-धीरे मौत की तरफ ले जा रहा था. जैक कई तरह की बीमारियों से परेशान होने के अलावा डिप्रेशन की तरफ भी जा रहे थे.(Image: INSTAGRAM/mmazach)
जैक ने बताया कि वो कैसे शारीरिक और दिमागी दोनों तरह से थक चुके थे. 2013 में फूड प्वॉइजनिंग होने के बाद जैक को 8 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. जहां वो अपनी जिंदगी के लिए दुआ मांग रहे थे. जैक दिन-रात यही सोचते थे कि अगर उनके मोटापे ने उनकी जान ले ली, तो उनकी बीवी और बच्चों का क्या होगा.
(Image: INSTAGRAM/mmazach)
आखिरकार परिवार को खो देने के डर से जैक ने खुद के अंदर हिम्मत जगाने की ठानी. जैक ने सोच लिया था कि अब वो किसी भी तरह अपने मोटापे को मात जरूर देंगे.
(Image: INSTAGRAM/mmazach)
इसके बाद से ही जैक ने सोडा पीना, सिगरेट पीना और मीठा खाना बिल्कुल बंद कर दिया. वो अपनी डाइट में कार्ब और स्टार्च पर ध्यान देने लगे. उन्होंने एक न्यूट्रिशन से भी संपर्क किया.
(Image: INSTAGRAM/mmazach)
न्यूट्रिशन से मिलने के बाद जैक ने अपने डाइट में जो सबसे बड़ा बदलाव किया वो प्रोटीन को लेकर था. उन्होंने सफेद मीट के जगह रेड मीट खाना शुरु कर दिया. जैक का कहना था कि ये छोटी सी डाइट स्विच का उनके ऊपर बहुत असर पड़ा.
(Image: INSTAGRAM/mmazach)
जैक अब सिर्फ चिकेन और मछली खाते हैं और वो भी बेहद कम मात्रा में. इसके अलावा वो डाइट में सिर्फ वही चीजें खाते हैं जिससे उनके शरीर को फायदा मिलता हो. धीरे-धीरे जैक लिक्विड डाइट पर आ गए.
(Image: INSTAGRAM/mmazach)
जैक ने बड़ी की जगह छोटी प्लेट और कप्स में खाना शुरु कर दिया. जैक सबकुछ सीमित मात्रा में खाने लगे. जैक ने अपनी डाइट से अच्छा खासा वजन कम कर लिया था. उसके बाद जैक को एक गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करानी पड़ी जिसमें उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
(Image: INSTAGRAM/mmazach)
सर्जरी के बाद जैक ने वेट ट्रेनिंग और लिफ्टिंग जैसी चीजें बंद कर दीं और वॉक करना शुरु कर दिया. जैक हर दिन करीब 10,000 स्टेप चलते थे. जो वो हर दिन बढ़ाते ही जा रहे थे.
(Image: INSTAGRAM/mmazach)
अपनी हिम्मत और कड़ी मेहनत से जैक अब 63 किलो के वजन पर पहुंच चुके हैं और वो अपनी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं. जैक आए दिन अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर डालते रहते हैं और लोगों को वेट लॉस के लिए प्रोत्साहित करते हैं. लोग भी उनकी मेहनत को बहुत सराह रहे हैं.
(Image: INSTAGRAM/mmazach)
जैक का कहना है कि मैने सोच लिया था कि मोटापे के साथ अपनी लड़ाई मैं जारी रखूंगा. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी मेहनत से अपनी जिंदगी बचाई है और मैने जो भी अपने लिए किया है, मुझे उस पर गर्व है.
इस डाइट को फॉलो कर घटाया 165 किलो वजन, पहचानना हुआ मुश्किल
Reviewed by
Hindi khabar
on
November 20, 2019
Rating:
5