दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो मोटापे से परेशान हैं लेकिन हां कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पर्याप्त मात्रा में खाना खाने के बाद भी अपने शरीर का वजन नहीं बढ़ा पा रहे हैं कहने का मतलब दोस्तों उनकी काया दुबली-पतली है।
https://www.boldalindia.com
पर्याप्त मात्रा में भोजन करने के बाद भी यदि आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तब या तो आप ठीक से भोजन नहीं कर रहे हैं या आपके भोजन में विटामिंस और मिनरल्स की कमी है।
1 महीने में वजन बढ़ाने का तरीका-
वजन बढ़ाने के लिए आपको तीन चीजों में ध्यान देना होगा पहला फाइबर दूसरा प्रोटीन और तीसरा पोटैशियम।
फाइबर
सुबह नाश्ते में भीगे हुए चने और शाम को रोस्टेड चने रोज खाने की आदत बनाएं, आप चाहे तो चने के साथ दूसरी चीजें मिक्स कर सकते हैं जैसे सुबह के नाश्ते में अंडे और आमलेट। चना आपके शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करेगा।
प्रोटीन
आपकी मसल्स और शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी प्रोटीन होता है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त करने के लिए आपको नॉनवेज का सहारा लेना ही होगा, यदि आप नहीं खाते हैं तो आप पनीर, दूध, ड्राई फ्रूट्स, प्रोटीन पावर का सेवन कर सकते हैं। लेकिन यदि आप अपना वजन बढ़ाना ही चाहते हैं तो आपको नॉनवेज का सहारा लेना ही होगा आपको अपनी डाइट में चिकन, मटन और मछली को शामिल करना ही होगा। हफ्ते में दो बार चिकन या मछली का सेवन जरूर करें।
https://www.gqindia.com
(यदि आप शाकाहारी हैं तो प्रोटीन पाउडर का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें)
पोटेशियम
पोटेशियम बहुत सी चीजों से मिलता है लेकिन हम ऐसी चीज के बारे में बात करेंगे जो हम सभी के लिए आसानी से उपलब्ध है वह चीज है दोस्तों केला, इसमें में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो आपके शरीर में बढ़े हुए सोडियम को काम करता है।
https://vecer.mk
वजन बढ़ाने के लिए इन चीजों का सेवन बिल्कुल भी ना करें-
- ज्यादा तेल और वसा वाला खाना
- जंक फूड जैसे कि पिज़्ज़ा बर्गर और नूडल्स
- ज्यादा कार्बोहाइड्रेट जैसे कि चावल आलू
- ज्यादा मसालेदार और तीखा भोजन
- किसी भी तरह की दवाई या सप्लीमेंट का प्रयोग डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही करें।
दोस्तों आप फाइबर, प्रोटीन और पोटेशियम अन्य साधनों से भी प्राप्त कर सकते हैं मैंने वो साधन बताए हैं जो हर एक व्यक्ति के लिए आसानी से उपलब्ध हो सके।
1 महीने में दुबलेपन से छुटकारा (हाई प्रोटीन डाइट)
Reviewed by Hindi khabar
on
November 01, 2019
Rating:


