samacharnama.
दोस्तों खूबसूरत दिखाना किसकी चाहत नहीं होती है , चाहें वो लड़का हो या लड़की। हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। लेकिन आजकल की व्यस्त जीवनशैली और प्रदूषण के कारण त्वचा बहुत रूखी -रूखी हो जाती है। हर किसी की चाहत होती है की वो किसी भी तरह और भी खूबसूरत हो जाये। और स्किन को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आप जानते है की कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट आपकी स्किन को नुकसान पंहुचा सकते है। क्योंकि ब्यूटी प्रोडक्ट को बनाने में कई तरह के केमिकलों का इस्तेमाल किया जाता है। और इनमें कई हानिकारक केमिकल होते है। जिनका ज्यादा लंबे तक इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पहले से ज्यादा ख़राब हो सकती है।
mydala
तो दोस्तों इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आज आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे है। जिसको आप अपने घर पर बहुत ही आसानी से कर सकते है। इस उपाय को रोज करने से आपकी स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होगा। इस उपाय को आपको रात को सोने से पहले करना है। इसको करने से आपकी स्किन पर पहले से ज्यादा निखार आ जायेगा।
उपाय
स्टेप 1
एक कटोरी में कच्चा दूध ले। और एक कॉटन बॉल ले इस कॉटन बॉल को दूध में अच्छी तरह से डुबों ले। फिर इस कॉटन बॉल से अपने चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करें। मसाज करने के बाद चेहरे को 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दे। और 15 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले। ऐसा करने से आपकी स्किन की सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी और स्किन के रोमछिद्र भी खुल जायेंगे।
searchherbalremedy
स्टेप 2
अब कटोरी में एक चम्मच बेसन , एक चम्मच दही , एक चम्मच शहद , आधा चम्मच नींबू का रस और अपनी आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। और फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। अच्छी तरह से लगाने के बाद 20 मिनट तक चेहरे को ऐसे ही रहने दे। और 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे की रंगत निखरेगी और आपके फेस पर पिम्पल होने के संभावना बहुत ही कम हो जाएगी।
तो दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी , कमेंट करके जरूर बताये। आर्टिकल को लाइक और शेयर जरूर करें। बाकि लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारियां सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे इस चैनल को फॉलो लें। धन्यवाद।
रोजाना सोने से पहले कर ले ये 2 काम, चेहरे पर आयेगा ज्यादा निखार
Reviewed by Hindi khabar
on
November 17, 2019
Rating:


