अक्सर महिलाएं और लड़कियां अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए पार्लर जाती हैं, जिसमे हजारो रूपये भी खर्च हो जाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी होम मेड चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इस्तेमाल करने के बाद आपकी स्किन इतनी जवां हो जाएगी कि आपको पार्लर जाने की जरूरत ही महसूस नही होगी, खासतौर पर 30 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए तो ये किसी वरदान से कम नही है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
Third party image reference
बनाने के लिए जरूरी चीजें
इसे बनामे के लिए आपको 1 मीडियम आकार की गाजर या चुकंदर (कोई 1 चीज), 4-5 भीगे हुए बादाम, 2 चम्मच गुलाबजल, बादाम रोगन, 2-3 चम्मच गुलाबजल और विटामिन E का 1 कैप्सूल।
Third party image reference
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए गाजर या चुकंदर को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर उन्हें गुलाबजल और भीगे हुए बादाम के साथ मिक्सी में पीस लें, अब इसे किसी सूती कपड़े से चन लें और फिर उसमे रोगन बादाम एलोवेरा जेल और विटामिन E कैप्सूल मिला लें, बस आपका होम में सीरम बनकर तैयार हो गया है, इसे किसी शीशी में भरकर रख लें, इसे आप 2 हफ़्तों तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
Third party image reference
अप्लाई करने का तरीका
अब हर रात सोने से पहले इस सीरम की 2-3 बूंदे लेकर अपने चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथों से 2 मिनट मसाज करें, फिर इसे ऐसे ही छोड़ दें, और सो जाएँ सुबह उठकर नॉर्मल पानी से फेस धो लें, इसे लगातार कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने से चेहरे में गजब का निखार आने लगता है।
तो अगर आप भी किसी स्वास्थ्य या ब्यूटी समस्या से परेशान हैं, तो हमे कमेंटबॉक्स में जरुर बताएं।
पार्लर का हजारों रुपये का खर्च बच जायेगा, बस रात को सोने से पहले इसकी 2 बूंदे लगा लो
Reviewed by Hindi khabar
on
November 02, 2019
Rating:


