westchesterhealth.
दोस्तों आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत सी ऐसी बीमारियां है जो महिलाओं में शरीर में तेजी से हो रही है। इन बीमारियों के कारण महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है , और इस महिलाओं की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती है। आज हम इस पोस्ट के द्वारा 3 ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे है। जो आज के समय में महिलाओं में अधिक देखी जा रही है।
तो आइये जानते है इन बीमारियों के बारे में !
1 . थायराइड
naidunia.
आजकल ज्यादातर महिलाओं में थायराइड की समस्या देखी जा रही है। इस बीमारी के कारण महिलाओं के शरीर में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन हो जाती है। जिससे थकान , शरीर में ऐंठन , शरीर का भारीपन , जोड़ों में दर्द और शरीर का वजन बढ़ाना जैसी समस्याएं हो जाती है। इस बीमारी से बचने के लिए महिलाओं को समय -समय पर थायराइड की जाँच करानी चाहिए। प्रतिदिन आयोडीन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि थायराइड की बीमारी महिलाओं के शरीर में आयोडीन की कमी से होती है।
2 . एनीमिया
nari.punjabkesari
एनीमिया यानि शरीर में खून की कमी होना जो महिलाओं में अधिक देखी जाती है। शरीर में खून की कमी होने पर शारीरिक कमजोरी , किसी भी काम में मन नहीं लगना , चक्कर आना , थकान महसूस होना , शरीर में सूजन जैसी समस्याएं उत्पन हो जाती है। ऐसी समस्या होने पर आपको तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। और आयरन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। आपको आहार में टमाटर , चुकंदर , अनार आदि शामिल करना चाहिए।
3 . रक्तचाप
kingad
महिलाओं में रक्तचाप की बीमारी तेजी से हो रही है। इस बीमारी के कारण कुछ महिलाओं में रक्तचाप कम हो जाता है। वही कुछ महिलाओं में रक्तचाप अधिक हो जाता है। जिससे महिलाओं के शरीर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन हो जाती है। इससे बचने के लिए आपको समय -समय पर रक्तचाप की जाँच करानी चाहिए और चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
सावधान महिलाओं में तेजी से बढ़ रही ये 3 बीमारियां , रखें ध्यान
Reviewed by Hindi khabar
on
November 17, 2019
Rating:



