हमारे शरीर के कुछ अंगों पर बाल होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन इंसान के शरीर के अनचाहे अंगों पर बाल होने से शरीर की सुंदरता कम हो जाती है। इसलिए शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए लोग वैक्स करवाते हैं। और अन्य कई उपाय करते हैं। लेकिन शरीर के अंगों पर अनचाहे बाल फिर से आ जाते हैं। आज की पोस्ट में हम आपको शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे। आइए विस्तार से जान लेते हैं। इन 3 आसान तरीकों से शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पाएं, क्लिक करके जानें।
1. पपीते का प्रयोग
Third party image reference
पपीता खाना हमारी सेहत के लिए लाभदायक होता है। पपीते के प्रयोग से हम चेहरे के अनचाहे बालों को भी हटा सकते हैं। इस नुस्खे के लिए कच्चे पपीते को पीसकर इसमें से 2 चम्मच पपीते का पेस्ट निकाल लें। और इस पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे के अनचाहे बालों पर लगाएं। 15 मिनट सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इस नुस्खे को करने से चेहरे के अनचाहे बाल साफ हो जाएंगे।
2. ओटमील और केले का उपाय
Third party image reference
इस नुस्खे के लिए दो चम्मच ओटमील और एक कच्चे केले को पीसकर आपस में मिला लें। और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों पर लगाकर 15 मिनट मसाज करें। और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे अनचाहे बाल बिल्कुल साफ हो जाएंगे।
3. ठनका और कुसुमा तेल का उपाय
Third party image reference
इस नुस्खे के लिए सबसे पहले बालों को सेविंग या हेयर रिमूवल क्रीम की सहायता से साफ कर लें। इसके बाद ठनका पाउडर और कुसुमा तेल को आपस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। और मसाज करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 3-4 घंटे सूखने दें। इसके बाद चेहरा धो लें। इस नुस्खे से चेहरे के बाल हमेशा के लिए साफ हो जाएंगे।
दोस्तो आपके हेल्थ से जुड़ी यह जानकारी आपको काम की लगी तो इसे लाइक और शेयर भी करें। और हेल्थ से जुड़े ऐसे ही रोचक अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करना बिल्कुल नहीं भूले।
इन 3 आसान तरीकों से शरीर के अनचाहे बालों से तुरंत पाएं छुटकारा
Reviewed by Hindi khabar
on
November 05, 2019
Rating:


