यूरिक एसिड पर कंट्रोल रखेंगी 3 चीजें, दवाइयों की नहीं पड़ेगी जरूरत


Third party image reference
यूरिक एसिड, आज आम सुनाई देने वाली समस्या हो गई है। 5 में से 3 शख्स को आप इस रोग की चपेट में फंसे पाएंगे लेकिन आम लगने वाली यह समस्या अगर समय रहते कंट्रोल में ना की जाए तो यह एक रोग भी बन सकती है इसलिए इस पर काबू पाना जरूरी है लेकिन उससे पहले यूरिक एसिड बढ़ने की वजह जानना भी बहुत जरूरी है।
क्यों बढ़ने लगता है यूरिक एसिड: दरअसल, शरीर में मौजूद प्यूरिन नामक पदार्थ के टूटने से यूरिक एसिड बनता है। यह खून के जरिए किडनी तक पहुंचता है और यूरीन के रूप में शरीर से बाहर निकल जाता है लेकिन जब यह शरीर में ही स्टोर होने लगता है तो इसकी मात्रा बढ़ने लगती है जिससे दिक्कतें शुरू होने लगती है।
इसके चलते शरीर में इस तरह के संकेत नजर आते हैं:
  • जोड़ों में दर्द।
  • एड़ियों में दर्द।
  • गांठों में सूजन।
  • ज्यादा देर तक बैठने या उठने पर एड़ियों में दर्द।
  • शुगर लेवल बढ़ना।
  • सोते समय पैर में जकड़न।
  • चलने में समस्या।
  • घुटनों में दर्द।
  • पैर के अंगूठे में खुजली।

Third party image reference
यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या खाएं:
1. भरपूर पानी पीएं: इसको कंट्रोल रखना है तो दिन में भरपूर मात्रा में पानी पीएं। पानी यूरिक एसिड को पतला करने का काम करता है और ऐसा करने से वह किडनी के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है।

Third party image reference
2. सेब का सिरका: यह भी बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। सेब के सिरके में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं जो इसको नियंत्रित रखने का काम करते हैं। सेब का सिरका खून में पीएच स्तर को बढ़ा देता है जो यूरिक एसिड को कम करने में मददगार है।

Third party image reference
3. जैतून के तेल: इसको नियंत्रित करने में ऑलिव यानि जैतून का तेल भी मददगार साबित हो सकता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन ई यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखता है।
किन चीजों से रखें परहेज:
  • बीयर में यीस्‍ट होता है इसलिए इसके सेवन से भी बचें।
  • रात को सोते समय दूध या दाल न खाएं।
  • दही, चावल, अचार, ड्राई फ्रूट्स, दाल, पालक, फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड फूड, अंडा, मांस, मछली ना खाएं। ये सब चीजें यूरिक एसिड की समस्या बढ़ाती हैं।
  • खाना खाते समय पानी न पीएं। खाना खाने से डेढ़ घंटे पहले या बाद में ही पानी पीना पिएं।
  • बेकरी प्रॉडक्ट्स से बचें। ट्रांस फैट से भरपूर खाना इसका स्तर बढ़ाते हैं, इसलिए बेकरी के उत्पाद जैसे पेस्ट्रीज, कुकीज से दूर रहें।
अगर आप इन चीजों से परहेज रखते हैं और बताए टिप्स को फॉलो करते हैं तो आप बिना दवाओं का सहारा लिए यूरिक एसिड पर कंट्रोल रख सकते हैं।
दोस्तों यह जानकारी आपको कैसी लगी? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें। हमारा लेख पसंद आये तो लाइक, शेयर और फॉलो जरूर करें।
यूरिक एसिड पर कंट्रोल रखेंगी 3 चीजें, दवाइयों की नहीं पड़ेगी जरूरत यूरिक एसिड पर कंट्रोल रखेंगी 3 चीजें, दवाइयों की नहीं पड़ेगी जरूरत Reviewed by Hindi khabar on November 03, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.