अक्सर आपने देखा होगा कि हमारी आंखें अचानक से फड़कने लगती है। आंख फड़कने का मतलब अधिकतर लोग यही मानते हैं कि कोई शुभ या अशुभ घटना होने वाली है। या पैसे आने वाले हैं या जाने वाले हैं। लेकिन यह सोचना गलत है। आंख फड़कने का कारण सेहत से जुड़ा हुआ होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं। अगर आप की भी आंख फड़कती है तो जानिए आंख फड़कने के 5 बड़े कारण।
आंखों में समस्या
Third party image reference
आंखों की मांसपेशियों में समस्या होने की वजह से भी कई बार अचानक से आंख फड़कने लगती है। अगर आपके साथ लंबे समय से ऐसा हो रहा है तो किसी आंखों के डॉक्टर से जांच जरूर करवा लें। आपको चश्मा भी लगाना पड़ सकता है।
तनाव
Third party image reference
जो लोग हमेशा तनाव में रहते हैं और नींद पूरी नहीं कर पाते हैं उनकी आंखें अचानक से फड़कने लगती हैं। इसलिए 1 दिन में कम से कम मुझसे 7 घंटे नींद जरूर लें।
बहुत ज्यादा थकान
अत्यधिक थकान होने की वजह से भी आंखों के फड़कने की समस्या हो सकती है। लगातार कई घंटे कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल पर काम करने से आंखें बहुत ज्यादा थक जाती हैं। और फड़कने लगती हैं।
सुखापन
Third party image reference
आंखों में सूखापन होने की वजह से भी आंख फड़कने लगती हैं। इसके अलावा आंखों में एलर्जी, पानी आना, खुजली होना आदि समस्याएं होने पर भी आंखें फड़कने लगती है।
पोषण की कमी
शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर भी आंखें फड़कने लगती हैं। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में चाय, कॉफी और शराब का सेवन करने से भी आंखें फड़कने की समस्या हो सकती है।
उम्मीद है हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपके लिए हेल्पफुल रहेगी। पोस्ट को लाइक और दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।
अगर आप की भी आंख फड़कती है तो जानिए आंख फड़कने के 5 बड़े कारण
Reviewed by Hindi khabar
on
November 05, 2019
Rating:


