अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग अपने पाचन तंत्र की खराबी के चलते अपच अर्थात सुबह पेट साफ़ ना होने की परेशानी का सामना करते हैं। अगर यह 1-2 दिन हो तो फिक्र की कोई बात नहीं, लेकिन अगर यह परेशानी रोजाना होती हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत हैं और इसके निवारण के उपाय करें। क्योंकि पेट साफ़ ना होने की वजह से मुंह के छाले, मुंहासे, सिरदर्द, थकान जैसी कई परेशनियां होने लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से सुबह उठते ही आपका पेट साफ़ होगा और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
दही
इससे दिनभर आपका पेट ठंडा रहेगा और गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। पेट को साफ रखने के लिए जो लाभदायक बैक्टीरिया पानी में होते हैं वही बैक्टीरिया दही में पाए जाते हैं। दही खाने से पेट में इस गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है और यह आपके पेट को साफ रखते हैं। दही खाने से पहले एक बात ध्यान रखें कि दही ठंडी होती है इसलिए इसे रात में खाने से बचें। कोशिश करें कि आप दोपहर के खाने के दौरान ही दही खाएं।
लहसुन
इसमें एंटी इनफलामेट्री के गुण पाए जाते हैं जो पेट के सूजन को कम करता है। खाने में लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह मल को मुलायम कर आपकी आतों से आसानी से बाहर करने की क्षमता रखता है। आप चाहें तो रोजाना लहसुन की 1, 2 कलियां खा सकते हैं। इससे आपकी आंतें स्वस्थ रहेंगी।

नींबू और शहद
इससे आपका पेट एक ही बार में साफ हो जाएगा और बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है तो आप एक गिलास पानी में नींबू का रस और शहद डालकर सुबह-सुबह खाली पेट पीएं, इसके बाद ही टॉयलेट जाएं।
पानी
व्यक्ति को रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। सुबह उठते ही कम से दो गिलास गुनगुना पानी पीने के बाद ही टॉयलेट जाएं। आमतौर पर यह समस्या उन लोगों में देखी जाती है जो लोग पानी नहीं पीते हैं। आपको दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीना चाहिए। इससे कई बीमारियां खत्म हो जाएंगी, जैसे शरीर से बदबू आना, मुंहासे और पेट न साफ होना आदि समस्या सही हो जाती है।

इन 5 नुस्खों की मदद से सुबह उठते ही होगा पेट साफ़, जानें और आजमाए
Reviewed by Hindi khabar
on
November 04, 2019
Rating: