जल ही जीवन है। जल के बिना हमारा जीवन असंभव है। क्योंकि हमारे शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी होता है। और पानी की उपस्थिति से ही शरीर के अंग सही ढंग से काम करते हैं। डॉक्टर भी प्रत्येक व्यक्ति को 8-10 क्लास रोज पीने की सलाह देते हैं। पर्याप्त पानी पीने से शरीर हमेशा स्वस्थ और निरोगी रहता है। जबकि पानी की कमी से शरीर में डिहाइड्रेशन और पथरी जैसी गंभीर समस्याएं होने लगती हैं। जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो शरीर इसके संकेत बता देता है। आइए विस्तार से जानते हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर दिखाई देने लगते हैं ये 5 लक्षण, कभी नहीं करें नजरअंदाज।
शरीर में पानी की कमी के लक्षण
1. पेशाब का रंग
Third party image reference
शरीर में पानी की कमी होने से पेशाब का रंग बदलकर पीला हो जाता है। और पेशाब करते समय हल्की जलन भी महसूस होती है। ऐसा संकेत दिखाई दे तो भरपूर पानी पिएं।
2. सिरदर्द
Third party image reference
बहुत से लोग सिरदर्द की समस्या होने पर दर्द निवारक गोलियां ले लेते हैं। लेकिन शरीर में पानी की कमी होने पर भी सिरदर्द हो सकता है। इसलिए अगर आपको रोजाना सिर दर्द की समस्या रहती है तो भरपूर पानी पिएं।
3. मुंह से बदबू आना
Third party image reference
अगर आपके मुंह से भयंकर बदबू आती है तो यह शरीर में पानी की कमी का लक्षण भी हो सकता है। शरीर में पानी की कमी से मुंह में लार कम बनती हैं। और इससे मुंह से बदबू आने लगती है।
4. त्वचा बेजान होना
Third party image reference
अगर त्वचा पर हल्की सी खरोंच से सफेद निशान बन जाए तो यह शरीर में पानी की कमी का लक्षण है। शरीर में पानी की कमी होने से त्वचा रूखी-सूखी और बेजान हो जाती है।
5. कमजोरी और सुस्ती
Third party image reference
अगर आपके शरीर में हमेशा कमजोरी, थकान और सुस्ती रहती है तो यह शरीर में पानी की कमी का लक्षण है। ऐसे में कोई भी काम करने में मन नहीं लगता है।
आप 1 दिन में कितने गिलास पानी पीते हो ? कमेंट करके हमें जरूर बताएं। और हेल्थ से संबंधित यह जानकारी आपको पसंद आई तो लाइक, शेयर और चैनल को फॉलो करें।
शरीर में पानी की कमी होने पर दिखाई देते है ये 5 लक्षण, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज
Reviewed by Hindi khabar
on
November 06, 2019
Rating:




