आजकल के गलत खानपान और गलत जीवनशैली की वजह से बहुत से लोगों के शरीर में खून की कमी हो जाती है। आजकल लोग ना तो समय पर खाना खाते हैं। और ना ही घर का खाना पसंद करते हैं। बाहर के जंक फूड और मिलावटी भोजन से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। और ब्लड प्रेशर, खून की कमी और अनेक गंभीर शारीरिक बीमारियां हो जाती हैं। शरीर में खून की पर्याप्त मात्रा होने से शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। और शरीर के अन्य अंगों में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छे से होती है। शरीर में खून की कमी होने से शरीर कमजोर और बीमार हो जाता है। आज हम आपको शरीर में खून की कमी होने के कुछ प्रमुख कारण बताएंगे। आइए जानते हैं। शरीर में खून की कमी होने पर शरीर देने लगता है ये 7 संकेत, जानिए खून की कमी के 4 कारण।
Third party image reference
शरीर में खून की कमी के कारण
1. प्रेग्नेंट महिलाओं के शरीर में खून की कमी होना आम बात है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को खाने में हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। इससे शरीर में खून की पूर्ति हो जाएगी।
2. पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसलिए पीरियड्स में महिलाओं को दाल, सब्जी और फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।
3. शरीर में विटामिन B12, आयरन और फोलिक एसिड की कमी होने से शरीर में खून की कमी होने लग जाती है।
4. पोष्टिक तत्व युक्त भोजन नहीं करने से भी शरीर में खून की कमी हो जाती है।
Third party image reference
खून की कमी के लक्षण
1. शरीर में खून की कमी होने से आंखों में धुंधलापन आने लगता है। और दूर की दृष्टि कम हो जाती है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी होने से नींद भी बहुत ज्यादा आती है।
2. शरीर में खून की कमी होने से सांसे बहुत ज्यादा फूलने लगती हैं। और सीने में तेज दर्द होता है।
3. शरीर में खून की कमी होने से नाखून और त्वचा का रंग पीला हो जाता है। और होठों का रंग भी परिवर्तित हो जाता है।
4. शरीर में खून की कमी होने से शरीर में हमेशा थकान रहती है। ऐसे संकेत दिखाई देने पर खून का टेस्ट जरूर करवाएं।
5. शरीर में खून की कमी होने से चेहरे का रंग धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है।
Third party image reference
6. शरीर में खून की कमी होने से ऑक्सीजन की सप्लाई दिल तक पूर्ण रूप से नहीं हो पाती है। इसलिए व्यक्ति कोई भी काम करते समय हांफने लगता है। और दिल की धड़कन तेज हो जाती हैं।
7. शरीर में खून की कमी होने से खून और ऑक्सीजन पर्याप्त रूप से दिमाग तक नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे हमेशा सिरदर्द और सिर भारी रहने की शिकायत रहती हैं।
उम्मीद है हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपके लिए हेल्पफुल रहेगी। पोस्ट को लाइक और दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर करें। और ऐसे ही रोचक हैल्थ टिप्स पढ़ने के लिए चैनल के पीले बटन को जरूर दबाएं।
शरीर में खून की कमी होने पर शरीर देने लगता है ये 7 संकेत, जानिए खून की कमी के 4 कारण
Reviewed by Hindi khabar
on
November 02, 2019
Rating:

