आजकल के गलत खानपान की वजह से प्रत्येक व्यक्ति किसी ना किसी गंभीर बीमारी जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, बालों का झड़ना, आंखों का कमजोर होना, पेट में गैस, कब्ज आदि से परेशान रहता है। अगर हम खानपान की गलत आदतों को ठीक कर ले तो इन गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही 8 चीजें बताएंगे। जिनको खाने से शरीर में अधिकतर बीमारियां होती हैं। आइए जानते हैं। मानव शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं ये 8 चीजें - आज से ही खाना छोड़ दें।
Third party image reference
1. चावल
सीमित मात्रा में गर्म चावल खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जो लोग बासी चावल खाते हैं वो फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि बासी चावल में बेसिलस सेरस नामक बैक्टीरिया पाया जाता है। जो चावल के अंदर टॉक्सिन पैदा करता है।
Third party image reference
2. चाय और कॉफी
सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। क्योंकि इससे पेट के अंदर अम्ल की मात्रा दुगनी हो जाती है। जिससे पेट में जलन, कब्ज और बालों का झड़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चाय में मौजूद कैफ़ीन भी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। और इससे अनिद्रा की बीमारी हो सकती है।
Third party image reference
3. कोल्ड ड्रिंक
एक रिसर्च के अनुसार कोल्ड ड्रिंक में पाया जाने वाला फास्फोरिक एसिड शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। अधिक कोल्ड ड्रिंक पीने वाले लोग समय से पहले बूढ़े हो जाते हैं। और डायबिटीज ओर हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
Third party image reference
4. आचार
आचार तेल, मसाले और नमक से बना होता है। आचार खाने में स्वादिष्ट लगता है। लेकिन आचार में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। और आचार में पाए जाने वाले खट्टेपन की वजह से त्वचा संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।
Third party image reference
5. सोयाबीन आॅयल
खाना बनाने में आजकल अधिकतर लोग सोयाबीन ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। सोयाबीन के तेल में पाए जाने वाले फाइटोएस्ट्रोजन की मात्रा की वजह से शरीर में हार्मोन बैलेंस बिगड़ जाता है। और कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं।
Third party image reference
6. अंडा
एक हेल्थ रिसर्च के अनुसार रोजाना अंडा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। इसके अलावा कच्चा अंडा खाने से कच्चे अंडे में पाया जाने वाला साल्मोनेला बैक्टीरिया की वजह से फ़ूड पोइज़निंग जैसी समस्या हो सकती है।
Third party image reference
7. पॉपकॉर्न
बाजार में मिलने वाले पॉपकॉर्न अधिक तेल मसाले और चीनी से बने होते हैं। जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
8. बाजार में मिलने वाली रंग बिरंगी खाद्य सामग्री
आजकल बाजार में मिलने वाली खाद्य सामग्री जैसे केक, आइसक्रीम, कैंडी और पेस्ट्री जैसी चीजों में आर्टिफिशियल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।
हेल्थ संबंधी यह जानकारी आपको कैसी लगी ? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर बताएं। और पोस्ट पसंद आई तो इसे ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर जरूर करें, धन्यवाद।
मानव शरीर के लिए नुकसानदायक होती है ये 8 चीजें - आज से ही खाना छोड़ दे
Reviewed by Hindi khabar
on
November 03, 2019
Rating:






