अंदर ही अंदर आपको कमजोर बना रही हैं 9 गंभीर बीमारियां, जीभ देखकर ऐसे करें इनकी पहचान

आपने नोटिस किया होगा कि जब आप किसी डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाते हैं, तो वो आपकी जीभ को सबसे पहले चेक करता है। क्या कभी आपने सोचा है कि वो ऐसा क्यों करता है? आपको बता दें कि जीभ शरीर का एक ऐसा अंग है, जो कई अन्य अंगों से जुड़ा है और इसे देखकर कई स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।

जीभ की नोक दिल को दर्शाती है।
टिप के बगल वाला हिस्सा फेफड़ों को दर्शाता है।
जीभ का केंद्र पेट और अग्न्याशय को इंगित करता है।
जीभ के किनारे लीवर और प्लीहा को दर्शाते हैं।
जीभ के अंदर बीच वाला हिस्सा आंत को दर्शाता है।
आंतों के पास किनारों वाला हिस्सा किडनी को दर्शाता है।

हम आपको कुछ ऐसी ही सवास्थ्य समस्याओं के बारे में बता रहे हैं, जिनके लक्षणों की पहचान आप जीभ देखकर कर सकते हैं और आपको समय रहते उससे निपटने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं कैसे। 

अंदर ही अंदर आपको खा रही हैं 9 गंभीर बीमारियां, जीभ देखकर 5 सेकंड में ऐसे जानें
ब्राइटसाइड की एक रिपोर्ट के अनुसार, जीभ एक पूरा नक्शा है। जीभ का हर हिस्सा शरीर के एक विशिष्ट आंतरिक अंग के लिए जिम्मेदार है। जीभ में किस भी तरह का परिवर्तन (जैसे घाव, धब्बे, छाले आदि) इन अंगों की खराबी का संकेत दे सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे। 

जीभ के आकार और रंग से मिलते हैं ये संकेत
आपको बता दें डॉक्टर आपकी जीभ के आकार और रंग को देखकर कई समस्याओं का पता लगा सकते हैं। यही वजह है कि वो सबसे पहले आपकी जीभ की जांच करते हैं। चलिए जानते हैं कौन सा आकार और रंग किस समस्या का संकेत है। 

1) अगर आपकी जीभ पतली है, तो इसका मतलब है कि आप डिहाइड्रेशन या किसी चयापचय संबंधी समस्या से पीड़ित हैं।

2) अगर आपकी जीभ में सूजन है, तो यह किसी थायराइड की समस्या का संकेत हो सकता है।

अंदर ही अंदर आपको खा रही हैं 9 गंभीर बीमारियां, जीभ देखकर 5 सेकंड में ऐसे जानें

3) अगर आपकी जीभ मोटी है, तो यह विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है।
4) जीभ में एक सीधी लाइन होती है। अगर इस लाइन में जीभ के नीचे वाले हिस्से में कर्व है, तो इसका मतलब हो सकता है कि लंबर स्पाइन में कोई समस्या है। 

5) अगर इस लाइन में जीभ के बीच में कर्व है, तो वक्षीय (thoracic) हिस्से में समस्या का संकेत हो सकता है। 

6) अगर इस लाइन के आखिर में कर्व है, तो यह सर्वाइकल हिस्से में समस्या का संकेत हो सकता है। 
अंदर ही अंदर आपको कमजोर बना रही हैं 9 गंभीर बीमारियां, जीभ देखकर ऐसे करें इनकी पहचान अंदर ही अंदर आपको कमजोर बना रही हैं 9 गंभीर बीमारियां, जीभ देखकर ऐसे करें इनकी पहचान Reviewed by Hindi khabar on November 20, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.