करीना ने तैमूर के बारे में दी बुरी खबर, चकाचौंध से भरी दुनिया से दूर जाने वाला है ये बच्चा

Image result for करीना ने तैमूर के बारे में दी बुरी खब
बड़े-बड़े स्टार्स ज़्यादा से ज़्यादा फैन फॉलोइंग पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं और बढ़िया फिल्मों से दर्शकों को लुभाने की कोशिश करते हैं।

Image- dnaindia.com
बॉलीवुड का एक स्टार ऐसे भी है जिसने अब तक एक भी फिल्म नहीं की, फिर भी उसके लाखों चाहने वाले हैं। वो स्टार और कोई नहीं बल्कि करीना और सैफ का बेटा 'तैमूर अली खान' है।

Image- jagran.com
तैमूर की हर फोटो आग की तरह फैल जाती है, सोशल मीडिया पर तैमूर के ढेरों फैन पेज हैं। परंतु ये सब खान परिवार के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। हाल ही में करीना 'रोमेडी नाओ' के 'द लव लाफ लिव शो' में पहुंची। करीना ने बताया कि तैमूर की बढ़ती स्टारडम उनके लिए चिंता का विषय है।

Image- m.timesofindia.com
वह तैमूर को इस सब से दूर ले जाना चाहती हैं। करीना तैमूर को 'बोर्डिंग स्कूल' डालने की सोच रही हैं। करीना ने कहा-"सैफ और मैं तैमूर को बोर्डिंग स्कूल डालने की सोच रहे हैं, मुंबई की ज़िंदगी हमें ये करने पर मजबूर कर रही है, मैं लोगों को अपने बेटे के आसपास मंडराने नहीं दे सकती"।

Image- mid-day.com
करीना आगे कहती हैं- "लोग हर रोज़ मेरे बेटे की तस्वीरें देखकर लिखते हैं कि उन्हें तैमूर की फोटो देखकर ख़ुशी मिलती है, मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं, मैं किसी के बच्चे की तस्वीर देखकर ऐसा नहीं कहती, ये मेरा स्वभाव है"। करीना ने बताया कि सैफ भी 7 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल चले गए थे और 17 वर्ष की उम्र तक वहीं पढ़े थे। यह तैमूर के फैंस के लिए बहुत बुरी खबर है।

Image- bollywoodshaadis.com
तैमूर के बोर्डिंग स्कूल जाने पर उनकी नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं आएंगी और तैमूर बहुत कम मौकों पर ही पब्लिक के सामने आएँगे। तैमूर इस चकाचौंध से भरी दुनिया से दूर हो जाएंगे और किसी आम बच्चे की तरह उनके आसपास फोटोग्राफर्स नहीं रहेंगे। आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं।
करीना ने तैमूर के बारे में दी बुरी खबर, चकाचौंध से भरी दुनिया से दूर जाने वाला है ये बच्चा करीना ने तैमूर के बारे में दी बुरी खबर, चकाचौंध से भरी दुनिया से दूर जाने वाला है ये बच्चा Reviewed by Hindi khabar on November 23, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.