अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की अनदेखी तस्वीरें आई सामने, आपने देखी क्या?

बॉलीवुड सितारे अक्सर चाहतें है कि उनकी निजी जिंदगी के पल सभी के सामने कम ही आए| अब दीपिका-रणवीर और अनुष्का-विराट को ही लेलो| अपनी शादी को निजी रखने के लिए इन कपल्स ने दुसरे देश में जाकर शादी रचाई ताकि मीडिया इनसे दूर रहे लेकिन आज कल के सोशल मीडिया के होते ये निजी पल आखिर सबके सामने आ ही गए| दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई|

source: instagram
लेकिन सोशल मीडिया से पहले हुई ऐश्वर्या राइ और अभिषेक की शादी को भी प्राइवेट रखा गया था|इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स भी कम ही नजर आए थे| ऐश और अभिषेक की शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था| दोनों की शादी के इतने साल बाद भी फैन्स एक्साइटेड ऐश और अभिषेक की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए|

source: instagram
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के इतने सालों बाद दोनों की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| इन तस्वीरों को बॉलीवुड के जाने माने डिजाईनर अबु जानी संदीप खोसला ने अपने इन्स्टा अकाउंट पर शेयर किया है| अबु जानी संदीप खोसला बच्चन परिवार के फेवरेट डिज़ाइनर है और अक्सर सभी इन्ही के डिजाईन किए हुए कपड़ो में नजर आते है|

source: instagram
हालहिं में इन दोनों ने अपने 33 साल पूरे किए है और इस ख़ुशी में इन्होने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साँझा की है| शेयर की गई इन तस्वीरों में पूरा बच्चन परिवार एक ही कलर के कपड़ो में नजर आ रहा है|
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की अनदेखी तस्वीरें आई सामने, आपने देखी क्या? अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की अनदेखी तस्वीरें आई सामने, आपने देखी क्या? Reviewed by Hindi khabar on November 20, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.