नासा के वैज्ञानिकों का दावा है कि घर के भीतर बढ़ते वायु-प्रदूषण के स्तर को कम करने में ये घरेलू पौधे बहुमूल्य हथियार के रूप में काम करते हैं. कुछ पौधे ऐसे होते हैं कि हमारे घरों, सार्वजनिक स्थलों और कार्यालयों के अंदर की हानिकारक गैसों को 85% तक अवशोषित कर लेते हैं. ये पौधे सिर्फ़ हानिकारक गैसों से निवारण ही नहीं करते, बल्कि आपके घरों को सुंदर बनाते हैं. अच्छे स्वास्थ्य और साफ हवा के लिए अपने घरों में इन 15 पौधों को ज़रूर लगाना चाहिए.
- Anthurium andraeanum (राजहंस लिली)
राजहंस लिली हवा में नमी और वाष्प को बनाए रखती है. यह Xylene और Toluene जैसी हानिकारक गैसों को अवशोषित कर उन्हें हानि रहित पदार्थ में बदल देती है.
- Gerbera jamesonii
यह उजले फूलों वाला पौधा हवा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करता है. इसे अच्छी तरह से गर्म एरिया में रखना होता है.
- Scindapsus (’Golden Lotos’)
गोल्डेन लोटस छाया में बढ़ने वाले सभी पौधों में से बेस्ट पौधा है. यह आपके घर की हवा को साफ रखने के लिए उत्तम है. लेकिन एक बात याद रहे कि ये एक तरह से जहरीला पौधा भी होता है. इसलिए इसे बच्चों और जानवरों से दूर रखना चाहिए.
- Aglaonema
इस चीनी सदाबहार पौधे को बड़े होने के लिए ज़्यादा प्रकाश की ज़रूरत नहीं होती. लेकिन इसे प्रचुर मात्रा में नमी युक्त हवा की ज़रूरत होती है. यह साबित हो गया है कि ये पौधा हवा से बेंजीन जैसे पदार्थों को फिल्टर कर हवा को शुद्ध बनाता है.
- Chlorophytum ( ’spider plant’)
यह पौधा घर के अंदर उपयोग के लिए काफी अच्छा है. इसका कारण सिर्फ़ सुंदर दिखना नहीं है, बल्कि अध्ययन से प्रमाणित हो गया है कि यह पौधा घर की हवा से विषाक्त गैसों जैसे- Benzene, formaldehyde, Carbon Monoxide और Xylene को भी समाप्त करता है.
- Ivy
यह पौधा कम प्रकाश वाली जगह के लिए सबसे बेहतर है. यह भी घर में मौजूद हानिकारक गैसों को खत्म करने में मदद करता है.
- Azalea
यह पौधा आपके प्लाईवुड, फर्नीचर और कार्पेट से आने वाली स्मेल को खत्म करने में मदद करता है. अगर इसका सही से ध्यान रखा जाए, तो यह काफी लंबे समय तक जीवित रह सकता है.
- Sansevieria (’Mother-in-Law’s Tongue’)
यह काफी कठोर और किसी भी कंडीशन में रहने वाला पौधा है. इसकी खास बात ये है कि यह अन्य की तरह हानिकारक गैसों को तो खत्म करता ही है. साथ ही यह रात में ऑक्सीजन गैस भी छोड़ता है.
- Dracaena marginata
यह धीरे-धीरे बढ़ने वाला पौधा है. .यह भी हानिकारक गैस Xylene, Trichlorethylene और formaldehyde को खत्म कर देता है.
- Philodendron
इस पौधे को काफी कम प्रकाश वाली जगह पर रखने पर भी इसके विकास पर कोई असर नहीं पड़ता. इसकी देखभाल भी आसान है. लेकिन एक बात याद रखने योग्य ये है कि यह बच्चों और जानवरों के लिए खतरनाक हो सकता है.
नासा ने जारी की हवा शुद्ध करने वाले पौधो की सूची, अपने घर में जरुर लगायें
Reviewed by Hindi khabar
on
November 20, 2019
Rating:
Reviewed by Hindi khabar
on
November 20, 2019
Rating:
