पेट की हर छोटी मोटी समस्या को चुटकियों में हल कर देती हैं मूली, रोज एक...

. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मूली देखकर ही मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन उन लोगों को मूली के स्वाद के साथ साथ उसके फायदों के बारे में एक बार और सोचना चाहिए।

डेस्क। मूली आप सब जानते ही हैं सर्दियों की सब्जियों में सलाद में खीरे, टमाटर के साथ मूली का उपयोग करते हैं। इस मौसम में मूली के पराठे, मूली की सब्‍जी, मूली का अचार और सलाद हर घर के भोजन का अहम हिस्‍सा होते हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मूली देखकर ही मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन उन लोगों को मूली के स्वाद के साथ साथ उसके फायदों के बारे में एक बार और सोचना चाहिए। मूली भले ही आपको मामूली सब्‍जी लगे, लेकिन यह औषधिय गुणों से भरपूर है। आइए जानते हैं मूली के फायदों के बारे में....
- नियमित रूप से मूली खाने वाले व्यक्ति को कोई रोग नहीं होता। मूली को कच्चा खाना विशेष रूप से लाभ देता है। मूली पतली ली जानी चाहिए। ज्यादातर लोग मोटी मूली लेना पसंद करते हैं, क्योंकि वह खाने में मीठी लगती है परन्तु गुणों में पतली मूली अधिक श्रेष्ठ है।
-प्रतिदिन खाने के साथ मूली का प्रयोग करने से लिवर और किडनी स्वस्थ रहते हैं और मजबूत होते हैं। कब्ज या बवासीर की परेशानी में भी मूली बेहद कारगर उपाय है। पेट संबंधी हर समस्या का हल मूली के पास है।
- थकान मिटाने और नींद लाने में मूली बेहद फायदेमंद है। वहीं, अगर आपको मोटापे से छुटकारा पाना है तो मूली के रस में नींबू और नमक मिलाकर खाने से बहुत लाभ मिलता है। दरअसल, मूली खाने से आपकी भूख शांत होती है।
-मूली शरीर से कार्बन डाई ऑक्साइड निकालकर ऑक्सीजन प्रदान करती है।
-थकान मिटाने और अच्छी नींद लाने में मूली का विशेष योदान होता है।
-यदि सूखी मूली का काढा बनाकर जीरे और नमक के साथ उसका सेवन किया जाए, तो न केवल खांसी बल्कि दमे के रोग में भी लाभ होता है।
-अगर आपको खट्टी डकारें आती है तो मूली के एक कप रस में मिश्री मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।
-अगर आप रोजाना मूली कास सेव करते हैं तो , मूली आपकी भूख को बढ़ाती है और आपके पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। गैस की परेशानी में खाली पेट मूली के टुकड़ों का सेवन फायदेमंद होता है।
- मूली इम्यून पावर बढ़ाती है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है। बवासीर में कच्ची मूली या मूली के पत्तों की सब्जी बनाकर खाना फायदेमंद होता है।
पेट की हर छोटी मोटी समस्या को चुटकियों में हल कर देती हैं मूली, रोज एक... पेट की हर छोटी मोटी समस्या को चुटकियों में हल कर देती हैं मूली, रोज एक... Reviewed by Hindi khabar on November 20, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.