इंटरनेट डेस्क। बदलते खान-पान की वजह से हमारे शरीर को कई बीमारियां घेर लेती है। ऐसी ही एक परेशानी है पेट का अल्सर, जिसमें पेट में छाले हो जाते हैं तथा अगर उनका सही समय पर इलाज न किया जाए तो वे गहरे घाव में बदल जाते हैं।
अधिक मिर्च-मसाले वाले खाने के कारण से पेट में एसिड बन जाता है जो बढ़कर छाले का रूप ले लेते हैं लेकिन अक्सर लोग पेट के अल्सर की परेशानी को पहचान नहीं पाते जिस कारण से उसका सही वक्त पर इलाज नहीं होता। ऐसे में पेट में होने वाले कुछ लक्षणों से पेट के अल्सर के बारे में जान सकते हैं।
-अगर पेट में अल्सर हैं तो मल का रंग गहरा या काले रंग का हो जाता है। ऐसा पेट के छालों में ब्लीडिंग होने से होता है।
-जब बिना किसी व्यायाम और डाइटिंग किए वजन कम होने लगे तो समझ लीजिए कि पेट में अल्सर की परेशानी हो सकती है।
-अगर आपके पेट में अक्सर दर्द रहता हो या कुछ भी खाने के तुरंत बाद दर्द शुरू हो जाए तो यह भी अल्सर की वजह हो सकता है।
-खाना खाने ने के एक या दो घंटों बाद या रात में पेट के ऊपरी हिस्से या बीच में जलन होने लगे तो समझ लीजिए कि पेट में अल्सर है।
अक्सर लोग पेट की जलन को एसिडिटी समझते हैं और उसकी दवा खा लेते हैं जिससे उस वक्त तो जलन ठीक हो जाती है लेकिन आगे चलकर इससे काफी परेशानी होती है।
-अगर पेट में अल्सर हैं, तो एक और सबसे बड़ा संकेत है कि लोगों को बार-बार उल्टी आती है या जी मचलता है।
-पेट में गैस बनने पर पेट में अफारा हो जाता है लेकिन पेट फूलने जैसी परेशानी अगर बार-बार होती हो तो यह पेट में अल्सर की वजह हो सकता है।
-जब पेट में एसिड बनता है तो ये बढ़कर फूड पाइप तक पहुंच जाता है जिससे सीने में तेज जलन होने लगती है जो पेट में अल्सर का संकेत देती है।
पेट में अल्सर की ऐसे कीजिए पहचान
Reviewed by Hindi khabar
on
November 01, 2019
Rating:
