सर्दियों में खाएं ये साग, शरीर से कमजोरी और खून की कमी होगी दूर, चेहरा भी चमक उठेगा

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, इस मौसम में खाने के लिए बहुत सी पौष्टिक चीजें उपलब्ध होती हैं, तो आज हम आपको ऐसे ही 3 साग के बारे में बताने वाले हैं, जिनका स्वाद तो लाजवाब होता ही है ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं,तो चलिए जान लेते हैं-
1- सरसों का साग

Third party image reference
सरसों के साग में कैलोरी, फैट, कार्बोहाइड्रेट,पोटेशियम, कई तरह के विटामिन, मैग्नीशियम, और और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, इसलिए सरसों के साग का सेवन करने से ब्लड प्रेशर, कमजोर शरीर और कमजोर हड्डियों जैसी परेशानियों में लाभ होता है।
2- बथुआ का साग

Third party image reference
बथुआ काफी गर्म तासीर का होता है, इसलिए बथुआ के साग का सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है, और सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं, साथ ही बथुआ का सेवन करने से चर्मरोग, फोड़े फुंसी आदि में भी फायदा होता है, और चेहरे में कांति आती है।
3- चने का साग

Third party image reference
चने के साग में बहुत सारा प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है, इसलिए चने के साग का सेवन करने से शरीर ताकतवर बनता है, साथ ही इसमें विटामिन C, आयरन और कॉपर भी होते हैं, इसलिए चने का साग खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

तो अगर आप भी किसी स्वास्थ्य या ब्यूटी समस्या से परेशान हैं, तो हमे कमेंटबॉक्स में जरुर बताएं

सर्दियों में खाएं ये साग, शरीर से कमजोरी और खून की कमी होगी दूर, चेहरा भी चमक उठेगा सर्दियों में खाएं ये साग, शरीर से कमजोरी और खून की कमी होगी दूर, चेहरा भी चमक उठेगा Reviewed by Hindi khabar on November 29, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.