नवाबस्ट्रीट: कहते हैं हर इंसान की शक्ल का दूसरा इंसान इस दुनिया में कहीं ना कहीं तो होता ही है। फिर वो उसी देश में हो या विदेश में, इससे फर्क नहीं पड़ता और कभी-कभी हम अपने हमशक्ल से मिल भी नहीं पाते। वैसे तो दुनिया के हर भाई- बहन का जोड़ा दिखने में बहुत हद तक एक दूसरे के जुड़वां ही लगते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटी भाई बहनों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर एक पल को आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे की इनमे से किसका नाम क्या है।
आपने कई बॉलीवुड भाई- बहनों की जोड़ियां देखी होंगी जो कई मामलों में काफी एक जैसी दिखती है पर कुछ सितारों की जोड़ियां तो ऐसी है, जिन्हे अगर एक साथ खड़ा कर दिया जाए तो हूबहू एक दूसरे की कार्बन कॉपी लगते है। कई बार लोगों को वे कंफ्यूज कर देते हैं कि असल में स्टार कौन है। जब आप इन भाई-बहनों को फोटो में एक साथ देखेंगे तो आप इनमें से कुछ को तो बस देखते ही रह जाएंगे, तो चलिए दिखाते हैं।

रोनित और रोहित
रोनित और रोहित टीवी और बॉलीवुड जगत दोनों जगह अपनी के अलग पहचान बना चुके है। दोनों बिल्कुल हमशक्ल दिखने वाले ये भाई फिल्म काबिल में भी एक साथ नजर आए थे।

भारती सिंह और पिंकी सिंह
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनकी बड़ी बहन पिंकी सिंह भी हमशक्ल है। इन दोनों की शक्ल इतनी मिलती जुलती है कि लोगो को इनको पहचान पाना मुश्किल हो जाता है।

मौनी रॉय और मुखर रॉय
मौनी रॉय टीवी और बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुकी है। मौनी रॉय टीवी और बॉलीवुड में नाम बना चुकी है तो वहीं मुखर रॉय लाइमलाइट से दूर है। ये दोनों भी बिल्कुल एक जैसे दिखते है दोनों के लुक्स एक दूसरे से काफी मिलते जुलते है।

अमृता राव और प्रीति राव
बॉलीवुड मूवी विवाह में नजर आ चुकी अमृता काफी लंबे समय से बॉलीवुड मूवीज से दूरी बनाए हुए है। दरअसल अपनी शादी के चलते उन्होने बॉलीवुड मूवीज से दूरी बनाएं हुए है। और वो अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं। वहीं उनकी छोटी बहन प्रीति का इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में पैर जमा रही हैं। उन्होंने टीवी शो ‘बेइंहा’ से डेब्यू किया था इन दिनों वो ‘लव का इंतजार’ में नजर आ रही हैं। ये दोनों बहने दिखने मे एक जैसी लगती है।

अनुपम खेर और राजू खेर
बॉलीवुड मे जाना माना अनुपम खेर को कौन नही जानता है। अनुपम ने बॉलीवुड में बतौर हीरो तो नहीं, लेकिन अपनी उम्र से हमेशा बड़ी उम्र के कैरेक्टर प्ले कर एक अलग पहचान बनाई। वो अक्सर फिल्मों में पापा, मामा के रोल को प्ले करते हुए दिखें है। वहीं उनके भाई राजू ने भी फिल्मों में एक्टिंग की, हालांकि वो बड़े भाई की तरह बॉलीवुड में कदम नहीं जमा पाए।

शक्ति मोहन मुक्ति मोहन
टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री और एंकर, डांसर और गीतकार शक्ति मोहन मुक्ति मोहन और नीति मोहन ये तीन बहनें हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर स्थापित कर लिया है। लेकिन अगर आप शक्ति और मुक्ति को एक साथ देखेंगे तो देखेंगे की ये दोनों बहनें बिलकु एक जैसी दिखती है।
बॉलीवुड की ये भाई-बहनों की जोड़ियां हैं हमशक्ल, देखकर कंफ्यूज हो जाएंगे आप भी
Reviewed by Hindi khabar
on
November 29, 2019
Rating: