नमस्कार दोस्तों, एक बेहतरीन बॉडी हर लड़के का सपना होता है परंतु अनियमित जीवनशैली तथा असंतुलित खानपान की वजह से उसका यह सपना सपना ही रह जाता है।
google search
अगर फिटनेस एक्सपर्ट की मानें तो कोई भी बॉडी रातोंरात नहीं बनती बल्कि उसे बेहतर बनाना पड़ता है जिसमें खानपान और व्यायाम दोनों का विशेष योगदान होता है जिसमें 70% खानपान और 30% व्यायाम का योगदान होता है। व्यायाम की चर्चा हमने अपनी पिछली पोस्ट में की थी अगर आपने पढ़ी तो हमारे अकाउंट को खोलकर वो सभी पोस्ट पढ़ सकते हैं।
आज की पोस्ट में हम चर्चा करेंगे खानपान की। आइये जानते हैं बॉडीबिल्डिंग के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों की-
1. विटामिन B12-
Third party image reference
दोस्तों, विटामिन B12 शरीर के ग्रोथ के लिए बहुत ही जरूरी होता है यह आपको दूध, अंडे, मछली आदि में आसानी से मिल सकता है मेजरमेंट की बात करें तो दूध के 200 मिलीलीटर में यह 1 माइक्रोग्राम अंडे में 1.2 माइक्रोग्राम तथा मछली में 2.8 माइक्रोग्राम होता है।
2. प्रोटीन-
Third party image reference
दोस्तों, किसी भी बॉडी की मसल ग्रोथ के लिए प्रोटीन बहुत ही आवश्यक तत्व होता है। यह कई सोर्सेज में अवेलेबल होता है। अधिक मात्रा में बात करें तो यह दूध, दही, पनीर जैसे डेरी प्रोडक्ट तथा सोयाबीन व हरी सब्जियां आदि में प्रोटीन आसानी से अधिक मिल जाता है। अतः अपने खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की मात्रा जरूर रखें। कोशिश करें कि आपके वजन के प्रति किलो के हिसाब से 2 ग्राम प्रोटीन लें। मसलन आपका वजन 40 किलो है तो आपको प्रतिदिन 80 ग्राम प्रोटीन लेना ही लेना है।
3. आयरन-
Third party image reference
दोस्तों, आयरन अर्थात लौह तत्व शरीर की विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। शरीर के विकास में आपको प्रतिदिन 30 ग्राम आयरन लेना ही चाहिए। यह हरी सब्जियों जैसे पालक और बींस में प्रचुर मात्रा में होता है तथा राजमा, गुड़ आदि में आयरन पाया जाता है मेजरमेंट की बात करें तो 100 ग्राम पालक में 2.7 मिलीग्राम आयरन होता है तथा राजमा में 100 ग्राम में लगभग 8.2 मिलीग्राम आयरन होता है।
4. फाइबर-
google search
दोस्तों फाइबर हमारी मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी होता है अतः फाइबर का सेवन जरूर करना चाहिए। फाइबर के सोर्सेस की बात करें तो काबुली चने में 70 ग्राम, ओट्स के 100 ग्राम में 10.6 ग्राम और अमरूद के 100 ग्राम में 5.4 ग्राम फाइबर होता है।
5. कार्बोहाइड्रेट-
Third party image reference
दोस्तों कार्ब अर्थात कार्बोहाइड्रेट बॉडी बनाने के लिए बहुत ही आवश्यक तत्व होता है। यह चावल, आलू मटर तथा साबुत अनाजों में प्रमुखता से पाया जाता है। मेजरमेंट की बात करें तो सौ ग्राम आलू में लगभग 35.1 ग्राम, साबुत अनाज के 100 ग्राम में लगभग 28.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता। आपको दिन भर में लगभग 40 ग्राम कार्ब लेना अनिवार्य होता है।
दोस्तों इस पोस्ट से हमारा उद्देश्य है कि आप जो भी खा रहे हैं उसके बारे में जानिए।
बेहतर होगा कि आप इंटरनेट से अपने लिए अपने वजन के मुताबिक डाइटचार्ट तैयार करें कि आपको कितना पोषक तत्व दिन भर में लेना है।
इसके साथ ही किसी भी मील के लेने के साथ-साथ आप व्यायाम भी करें। एक संतुलित आहार और व्यायाम के साथ आप किसी भी बॉडी को बेहतरीन बना सकते हैं।
दोस्तों, अगर आप अपना डाइट चार्ट बनाने में असमर्थ हैं तो कमेंट में अपनी उम्र और वजन लिखें हम आपके हिसाब से आप का डाइट चार्ट बनाकर आपको बता देंगे।
लड़कों के लिए कम्प्लीट डाइट प्लान, अपना लेंगे तो बन जाएगी बॉडी
Reviewed by Hindi khabar
on
November 01, 2019
Rating:





