टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप लाइव शो के दौरान शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे को लेकर बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद टीवी शो के दौरान आदित्य ठाकरे का बयान चल रहा था। आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चुनाव और गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
Third party image reference
इस बीच अंजना ने ऑफ स्क्रीन आदित्य ठाकरे के बारे में कहा कि यह शिवसेना का ‘राहुल गांधी’ साबित होगा। लिखकर रख लीजिए। हालांकि, अंजना को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि माइक्रोफोन ऑन है और उनकी इस बात को लाइव टीवी पर सभी दर्शक सुन रहे हैं।
Third party image reference
वीडियो के वायरल होने के बाद अंजना ओम कश्यप ने इसको लेकर सफाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ''आदित्य ठाकरे पर दिए गए मेरे जिस बयान को गलत तरीके से फैलाया जा रहा है, वह एक निर्णय संबंधी चूक थी। मैं इसके लिए खेद व्यक्त करती हूं। मेरे इस बयान का मेरे चैनल या नेटवर्क से किसी भी तरह का संबंध नहीं है।''
Third party image reference
इस वीडियो के वायरल होते ही बहुत सारे लोग जहाँ इस बयान पर अंजना को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी इस बात से सहमति भी जाता रहे हैं। हालांकि शिवसेना की तरफ से अभी तक इस वीडियो पर कोई बयान नहीं आया है पर ये जैसे जैसे बढ़ेगा इस पर बवाल बढ़ने की संभावना है।
विडियो देखिए
माइक रह गया चालू और फिर अंजना ने जो बोला हो गया वायरल, मांगनी पड़ी माफी
Reviewed by Hindi khabar
on
November 29, 2019
Rating:
Reviewed by Hindi khabar
on
November 29, 2019
Rating:


