सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में शरीर जितना ताकतवर रहता है, सर्दी से उतना ही ज्यादा बचाव होता है, तो अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर पहलवानों की तरह ताकतवर बना रहे तो आपको हर रोज खजूर का सेवन करना चाहिए, सर्दियों के मौसम में ताजा खजूर आसानी से मिल जाता है।
Third party image reference
खजूर में बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं, रोजाना खजूर खाने से हड्डियाँ मजबूत बनती हैं, क्योंकि यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों इ साथ साथ दांतों को भी मजबूत बनाता है, इससे बढ़ती उम्र में भी आपके दांत मजबूत रहते हैं, यह प्रोटीन से भी भरपूर होता है, जो आपके शरीर में ताकत का संचार करता है।
Third party image reference
खजूर फाइबर और आयरन के गुणों से भरपूर होता है, इसीलिए जिनके शरीर में खून की कमी हो या जिनका पेट खराब रहता हो, गैस या एसिडिटी रहती हो या फिर हमेशा कब्ज बनी रहती हो, उन्हें रोजाना खजूर जरूर खाना चाहिए, इससे पेट संबंधी परेशानियाँ तो दूर होती ही हैं, साथ ही खून का निर्माण भी तेज होता है।
Third party image reference
खजूर खाने का सही तरीका
अगर आप खजूर के सेवन का अधिक लाभ लेना चाहते हैं, तो 5-6 खजूर को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर उन्हें एक गिलास दूध में कम से कम 10 मिनट तक पकने दें, इसके बाद उस दूध को गुनगुना रह जाने पर पी लें, लगातार कुछ दिनों तक इसी तरह खजूर का सेवन करने से शरीर में कमाल का बदलाव आने लगता है।
पहलवानों सी ताकत पाने के लिए हर रोज खायें खजूर, लेकिन फायदा होगा तभी जब ऐसे करेंगे सेवन
Reviewed by Hindi khabar
on
November 18, 2019
Rating:


