अमिताभ ने बताया फिल्मी दुनिया का बड़ा राज, जानिए क्या है शादी के लिफाफों का सच?

नवाबस्ट्रीट: जैसा कि आप लोग जानते हैं कि शादी समारोह में मेहमान आते हैं तो वह दूल्हा दुल्हन के लिए अपने साथ कुछ ना कुछ उपहार या शगुन में लिफाफा देते हैं। जो लिफाफा शगुन के तौर पर दिया जाता है उसके अंदर रुपए रखे होते हैं। सबके मन में यही ख्याल रहता है कि इतने बड़े सेलेब्स को लिफाफे में कोई भारी-भरकम रकम ही दी जाती होगी। लेकिन अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड सेलेब्स के विवाह को लेकर एक बड़ा राज़ खोला है। बिग बी ने इस बात का खुलासा किया है की लिफाफा के अंदर कितने रुपए रखे जाते हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ऐसा बताया है कि बॉलीवुड में शगुन के लिफाफे की एक रस्म है जो हमेशा से चली आ रही है जो मेहमान बॉलीवुड की शादियों में आते हैं उनके लिए शगुन का लिफाफा एक समस्या रहता था जो मेहमान शादी में आते थे उन मेहमानों के मन में यही दुविधा रहती थी कि आखिर इन लिफाफों के अंदर कितने रुपए रखे जाएं और कितने रुपए नहीं रखे जाए? इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने कहा कि जूनियर आर्टिस्ट या मेकअप मैन अपने सीनियर सितारे या निर्माता की शादी में जाते हुए काफी संकोच करते थे।
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आगे बताते हुए कहा कि जो जूनियर आर्टिस्ट या मेकअप मैन अपने सीनियर सितारे या निर्माता की शादी में जाते हुए संकोच करते थे और इसी दुविधा के कारण से शगुन के लिफाफे में ₹101 रुपये रखने का चलन हुआ है और बड़े से लेकर छोटे तक सभी कलाकारों के लिए एक ही सीमा तय की गई है ऐसा करने के पीछे वजह यह है कि इससे एकरूपता भी आई है और किसी को हिचक भी महसूस नहीं होती है।
आगे बताते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह जब किसी कपल की शादी में जाते थे तो वह अपने साथ एक बड़ा गुलदस्ता ले जाना पसंद करते थे परंतु उनकी पत्नी जया बच्चन को यह सब बिल्कुल भी पसंद नहीं आता था अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी पत्नी जया बच्चन का ऐसा मानना है कि जो गुलदस्ता हम शादी समारोह में ले जाते हैं उस गुलदस्ते को फेंक दिया जाता है।
ऐसे बहुत से लोग हैं जो बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों की शादियों को देखकर और उनमें दिए जाने वाले शगुन के रूप में लिफाफे को देखकर यही सोचते होंगे कि इन लिफाफों के अंदर कुछ अच्छी खासी रकम ही होगी परंतु ऐसा कुछ नहीं है जैसा कि महानायक अमिताभ बच्चन ने बताया कि जो बॉलीवुड सेलेब्स की शादियों में लिफाफा दिया जाता है उसमें सभी के लिए ₹101 रुपये का चलन किया गया है जिससे कोई जूनियर या सीनियर किसी प्रकार का संकोच ना करें।
अमिताभ ने बताया फिल्मी दुनिया का बड़ा राज, जानिए क्या है शादी के लिफाफों का सच? अमिताभ ने बताया फिल्मी दुनिया का बड़ा राज, जानिए क्या है शादी के लिफाफों का सच? Reviewed by Hindi khabar on November 29, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.