गोरे रंग के लिए कोई क्रीम या कॉस्मेटिक नहीं, बल्कि प्रयोग करें ये साधारण चीज

नमस्कार दोस्तों, हमारे चैनल पर आपका हार्दिक स्वागत है। दोस्तों, खूबसूरती और अप्रतिम सौंदर्य पाने का क्रेज सिर्फ आजकल की महिलाओं और लड़कियों को नहीं बल्कि प्राचीन समय से लोगों को लुभाता रहा है। प्राचीन आयुर्वेद में मानव शरीर से जुड़ी हर समस्या का समाधान उपलब्ध है फिर चाहे वो हृदय, लीवर, आंखो या मूत्र से जुड़ी समस्या हो या फिर स्किन और पाचन संबंधी बीमारियां। रंग निखारने और सौंदर्य बढ़ाने में भी आयुर्वेद के घरेलू नुस्खे बहुत कारगर हो सकते है। आयुर्वेद में नेचुरल चीज़ों का प्रयोग किया जाता है जो किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं करती। आयुर्वेद के सिद्धांतों को मानते हुए कुछ घरेलू नुस्खों से आप अपना रंग निखार कर सुंदरता बढ़ा सकती है।
1. सुंदरता की क्या आवश्यकता है

Third party image reference
बहुत से लोगों के मन में सबसे पहले यही प्रश्न उठा होगा की इस की क्या जरूरत है, तो बता दें कि आपको जीवन के हर मोड़ पर आत्मविश्वास और कॉन्फिडेंस की आवश्यकता होती है। कोई इंटरव्यू फेस करना हो या शादी ब्याह का प्रश्न हो तो सबसे पहले आपका चेहरा ही वो माध्यम बनता है जो लोगों में आपके प्रति आकर्षण पैदा करता है, उसके बाद बारी आती है ज्ञान, शिक्षा और संस्कारों की। ऐसे बहुत से लोग हैं जो दिखने में सुंदर नहीं है पर फिर भी उन्होंने आपार सफलता पाई है, लेकिन अगर कुछ आसान उपाय सौंदर्य निखार सकते हैं तो उन्हें अपनाने में कोई हर्ज नहीं है। इस उपाय में ना कोई खर्चा है और ना कोई परेशानी।
2. ये है वो वस्तुएं

Third party image reference
रंग को गोरा करने और स्किन टोन को ब्राइट बनाने के लिए दूध और नींबू का प्रयोग करना चाहिए। गाय का कच्चा का दूध प्रयोग किया जाए तो और भी ज्यादा अच्छा रहेगा। दूध प्राकृतिक रूप से त्वचा की रंगत निखारता है और रेडियंट लुक देता है, वहीं नींबू में एंटी टेनिंग यानी कि सांवलापन दूर करने वाले तत्व मौजूद होते हैं। इन दोनों चीज़ों को मिलाकर कुछ दिन प्रयोग किया जाए तो स्किन कि रंगत में निखार के अलावा कमाल का ग्लो नजर आता है।
3. इस तरह करें प्रयोग

Third party image reference
प्रयोग करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप स्नान के समय पानी में दूध और नींबू का रस मिला लें और उस पानी से नहाएं। एक बाल्टी पानी में एक कप दूध और एक मध्यम आकार के नींबू का रस पर्याप्त है। अगर आपका चेहरा या शरीर का कोई भाग धूप के कारण सांवला हो गया है तो आप दो चम्मच दूध में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर इस मिश्रण को सांवले हिस्सों पर रुई की सहायता से लगाएं और छोड़ दें, कुछ समय बाद ताज़े पानी से धो लें। इस का प्रयोग बच्चों से लेकर बूढ़ों तक कोई भी कर सकता है।
गोरे रंग के लिए कोई क्रीम या कॉस्मेटिक नहीं, बल्कि प्रयोग करें ये साधारण चीज गोरे रंग के लिए कोई क्रीम या कॉस्मेटिक नहीं, बल्कि प्रयोग करें ये साधारण चीज Reviewed by Hindi khabar on November 02, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.