भारतीय इतिहास ऐसी कई कहानियों से भरा पड़ा है, जो वाकई बेहद दिलचस्प हैं, तो आज हम आपको भारतीय इतिहास की कुछ मशहूर प्रेम कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके किस्से आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं, तो चलिए जान लेते हैं।
Third party image reference
1- रजिया सुल्तान और जमात-उद-दिन-याकुत
आप सभी रजिया सुल्तान के बारे में तो जानते ही होंगे, रजिया दिल्ली की पहली महिला शासक थी, जिसने 1236 से 1240 तक दिल्ली सल्तनत पर राज किया था, जबकि जमात-उद-दिन-याकुत एक अफ़्रीकी गुलाम था, जो रजिया का सलाहकार भी था, और दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे, लेकिन एक शासिका और एक गुलाम के बीच बढ़ते प्यार से विद्रोह हुआ जिसमे याकुत की मौत हो गयी और रजिया की शादी जबरन मलिक अल्तूनिया से करवा दी गयी, कुछ ही दिनों के बाद अल्तूनिया और रजिया की भी मौत हो गयी।
Third party image reference
2- मुमताज बेगम और शाहजहाँ
मुमताज और शाहजहाँ की प्रेम कहानी तो विश्व विख्यात है, सोलहवीं सदी में मुगल सम्राट शाहजहाँ की कई बेगमों में से एक थी मुमताज, इतिहासकारों के अनुसार मुमताज बेपनाह खूबसूरत थी और शाहजहाँ उनको बहुत प्यार करते थे, मुमताज ने 14 बच्चों को जन्म दिया था, और 14वें बच्चे के जन्म के समय मुमताज की मौत हो गयी, मुमताज की मौत से शाहजहाँ बहुत दुखी रहने लगे, उन्होंने मुमताज की याद में आगरा में सफ़ेद संगमरमर से ताजमहल का निर्माण करवाया जो दुनिया के 7 अजूबों में शामिल है।
Third party image reference
3- बाजीराव और मस्तानी
18वीं सदी में मराठा पेशवा बाजीराव और मुस्लिम नर्तकी मस्तानी की प्रेम कहानी भी इतिहास के पन्नों पर अमर हो गयी, बाजीराव और मस्तानी के बारे में कई कहानियाँ प्रचलित हैं, जिनमे कुछ इतिहासकार कहते हैं कि इन दोनों ने शादी की थी, तो कुछ का मानना है कि इनकी शादी नही हुई थी, लेकिन ये अवश्य ही कहा जाता है कि बाजीराव के मरने के बाद मस्तानी भी बाजीराव की ही चिता में जलकर सती हो गयी थी।
तो अगर आप ये आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और फॉलो जरूर करें, साथ ही कोई प्रश्न हो तो हमे कमेंटबॉक्स में जरुर बताएं।
ये हैं भारतीय इतिहास की सबसे मशहूर प्रेम कहानियाँ, जिनके बारे में आज भी लोग जानना चाहते है
Reviewed by Hindi khabar
on
November 22, 2019
Rating:


