Third party image reference
भले ही तीन तलाक पर कानून बन गया हो लेकिन इस कानून का डर लोगों में नहीं दिख रहा। आए दिन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। इसी से संबंधित एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हैरानी हो सकती है। क्या है पूरा मामला, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
Third party image reference
गौरतलब है कि आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के मोहल्ला बुधान सैय्यद की रहने वाली रूबी का रिश्ता राजस्थान के धौलपुर निवासी पप्पन से तय हुआ था। 15 अगस्त को पप्पन बरात लेकर आगरा आया। रात करीब 12 बजे दोनों का निकाह पढ़ाया गया। लेकिन निकाह के आधे घंटे बाद ही दूल्हे ने पत्नी को तलाक दे दिया। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। ज्ञातव्य हो कि आगरा में इस तरह का यह तीसरा मामला है इससे पहले भी तीन तलाक पर कानून बनने के बाद 2 मामले सामने आ चुके हैं।
Third party image reference
हालांकि लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि निकाह के दौरान दूल्हे ने दहेज में कार मांगी थी। जिस पर लड़की की मां ने कार देने से इनकार कर दिया। हालांकि इसके लिए लड़की की मां ने दूल्हे को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माना। फिलहाल लड़की के परिवार वालो ने हरीपर्वत थाना में मामला दर्ज करवाया है।
निकाह के आधे घंटे बाद ही पति ने दे दिया तलाक, वजह जानकर परिवार में मचा हड़कंप
Reviewed by Hindi khabar
on
November 20, 2019
Rating:


