उत्तर प्रदेश - कानपुर देहात में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक साथ भाई की अर्थी और बहन की डोली उठाई गई। बेटे की मौत की बात को सीने में दबाए पिता रातभर शादी के रस्मो रिवाज निभाता रहा। लेकिन इस बीच कई बार मां ने जब बेटे को नाम से पुकारा तो पिता की आंखों से निकला आंसू आंखों में ही सूख गया और सुबह जब बेटी की डोली उठी इसके बाद पिता की आंखों से आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा।
बहन की डोली के साथ उठी भाई की अर्थी- फोटो : अमर उजालाThird party image reference
झींझक करियाझाला मंगलपुर के रहने वाले यहां पूर्व फौजी की बेटी की शादी बुधवार को किशौरा के मुरारी गार्डन से थी। लेकिन रात में बरात आने के बाद दुर्घटना में दुल्हन के बड़े की भाई की मौत हो गई थी। इस घटना के बारे में जब पता लगा तो मानो उस पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ लोगों ने हिम्मत बंधाई तो रात में बेटे की मौत का गम दबा बेटी की शादी की रस्में अदा की। मगर सुबह विदाई के दौरान पिता के सब्र का बांध टूटने लगा।
डाेली उठने के बाद गांव पहुंची अर्थी तो हर आंख हुई नम- फोटो : अमर उजाला Third party image reference
इसके बाद भी उसने हिम्मत से काम लेते हुए पहले बेटी को विदा किया और इसके बाद बेटे की अर्थी उठी। परिजनों को बुरी तरह बिलखता देख हर किसी की आंख नम हो गई। यहां मंगलपुर थाना के करियाझाला रोड निवासी सेवा निवृत्त फौजी रामनरेश यादव की बेटी अंजू की बुधवार को सिंधी कालोनी भरथना इटावा से बरात आई थी और शादी का कार्यक्रम घर के पास ही एक गेस्ट हाउस था। बरात पहुंचने के बाद यहां स्वागत की तैयारी चल रही थी।
बेटे की मौत की खबर सुन घर में मच गया कोहराम- फोटो : अमर उजाला Third party image reference
तभी कुछ सामान लाने दुल्हन का भाई हिमांशु यादव (19) करियाझाला मोड़ स्थित घर गया था। वहां से वापस आते समय किशौरा मोड़ पर किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी फिर राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। यहां बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता रामनरेश सीएचसी पहुंचे। यहां पर यह सब देख वह बुरी तरह से बिलखने लगे तो कुछ लोगों ने शादी में व्यवधान पडने की बात समझा शांत कराया।
घटना के बाद पूरा गांव गम में डूब गया- फोटो : अमर उजाला Third party image reference
इसके बाद आंसू पोंछ एक पिता फिर गेस्ट हाउस पहुंचे और रात भर वह बेटे की मौत का गम सीने में दबाए रहा। शादी की रस्में पूरी कराई और सुबह बेटी की विदाई तक किसी को भनक नहीं लगने दी। दुल्हन अंजू उसकी मां किरन व भाई सुमित को हिमांशु की मौत की बात नहीं बताई गई। लेकिन सुबह जब विदाई होने के बाद जैसे ही सभी को हिमांशु की मौत की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया।
पिता को बेटे की मौत की जानकारी देता पुलिस अधिकारी- फोटो : अमर उजाला Third party image reference
ससुराल पहुंचने के बाद बैरंग दुल्हन अंजू अपने पति अनिकेत के साथ वापस अपने घर आई और भाई के शव से लिपट कर रोते हुए कई बार बेसुध हो गई। यह देख वहां मौजूद लोग आंसू नहीं रोक सके। लोग पारिवारी जनों को ढांढस बंधाने के दौरान खुद रो पड़ते थे। इसके बाद परिजनों ने शव का औरैया यमुना नदी किनारे ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया है।
बेटे की मौत की बात को सीने में दबाए एक पिता रातभर शादी के रस्मो रिवाज निभाता रहा।
Reviewed by Hindi khabar
on
November 22, 2019
Rating:





