अनोखा पत्थर जिसके पास मात्र दूध रखने से जम जाता है दही

आज हम आपको एक ऐसे पत्थर के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे पत्थर के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक गांव है जहां पर आपको दही बर्तन में जमाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि यहां पर एक ऐसा पत्थर है जिसके पास मात्र दूध रखने से दही खुद ही जम जाता है।
इस पत्थर को लेकर अनेक जगहों पर रिसर्च भी किया जा चुका है। दूर दूर से लोग इस पत्थर से बने बर्तन लेने आते है। इस पत्थर को 'हाबुर का पत्थर' बोलते है। इसकी मांग में लगातार वृद्धि होती हुई जा रही है। ये नजर आने में पिले रंग के होते है।
ये पत्थर अपनी पहचान सभी जगह बना चुका है। विदेशो में भी इसकी काफी मांग हो रही है। इस का इस्तेमाल गांव वाले दही जमाने हेतु करते है। इस पत्थर से अनेक बर्तन तैयार किए जाते है जिनकी बिक्री काफी अच्छी होती है तथा मांग भी बढ़ती जा रही है।
यहां के लोगों के मुताबिक, यहां पर पहले समुद्र हुआ करता था एवं तत्पश्चात समुद्री जीव समुद्रों के सूखने के कारण जीवाश्म बन गए तब जाकर यहां पर पहाड़ों का निर्माण हुआ। जैसलमेर में आने वाले विदेशी सिर्फ इसी पत्थर से बने बर्तनों को खरीदने के लिए आते है।
अनोखा पत्थर जिसके पास मात्र दूध रखने से जम जाता है दही अनोखा पत्थर जिसके पास मात्र दूध रखने से जम जाता है दही Reviewed by Hindi khabar on November 22, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.