रात में सोने से पहले इसे अपने पैरों के तलवों में लगा लो, फिर देखो क्या कमाल होता है

जायफल जितना बड़ों के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही ये बच्चों के लिए भी हितकर होता है, यह हृदय रोग, दस्त, उलटी, जुकाम, आदि में बहुत अधिक लाभदायक होता है, जायफल मूत्रवर्धक, दुग्धवर्धक, नींद लाने वाला पाचक और पौष्टिक होता है।

Third party image reference
आजकल बदलती लाइफस्टाइल और मोबाइल के अधिक उपयोग के कारण लोगों को अनिद्रा की शिकायत हो जाती है, ऐसे में नींद न आने पर गाय के दूध में जायफल को घिसकर पैरों के तलवों में लगाने से नींद अच्छी आती है, इसके अलावा भी जायफल से बहुत सारे लाभ होते हैं, जिसकी जानकारी आगे दी गयी है।
जायफल से होने वाले फायदे
मुंह की दुर्गन्ध के लिए
जायफल के छोटे छोटे टुकड़ों को दिन में 2 से 3 बार चूसते रहने से मुंह की दुर्गन्ध दूर हो जाती है।

Third party image reference
हिचकी आने पर
तुलसी के रस में जायफल को घिसकर एक चम्मच की मात्रा में 3 बार खाएं, चावल के धुले पानी में जायफल को घिसकर लेने से हिचकी और उलटी बंद हो जाती है।

Third party image reference
गैस और कब्ज होने पर
नींबू के रस में जायफल घिसकर 2 चम्मच की मात्रा में सुबह शाम भोजन के साथ सेवन करने से गैस और कब्ज की समस्या से राहत मिल जाती है।
सिर दर्द में
कच्चे दूध में जायफल घिसकर सिर में लगाने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।

Third party image reference
मुंहासे होने पर
कच्चे दूध में जायफल घिसकर रोजाना सुबह और रात में पूर्रे चेहरे पर नियमित रूप से लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते है।
रात में सोने से पहले इसे अपने पैरों के तलवों में लगा लो, फिर देखो क्या कमाल होता है रात में सोने से पहले इसे अपने पैरों के तलवों में लगा लो, फिर देखो क्या कमाल होता है Reviewed by Hindi khabar on November 18, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.