महिला ने दिया अनोखे बच्चे को जन्म, नवजात को देख सभी रह गए हैरान

विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। नवजात के शरीर में दो सिर और तीन बाजू और चार हाथ है। डॉक्टरों के अनुसार, मां और बच्चा अभी दोनों स्वस्थ हैं।


बताया जा रहा है कि महिला की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। यह उसकी पहली डिलीवरी थी। उसे इस अद्भुत बच्चे की जानकारी गर्भ के 35वें हफ्ते की सोनोग्राफी में पता चली थी। हालांकि उसे जुड़वां बच्चों का होना बताया गया था।

विदिशा के सिविल अस्पताल में जब महिला को भर्ती कराया गया तो नार्मल डिलीवरी नहीं हो पा रही थी। डॉक्टरों ने सिजेरियन कर डिलीवरी कराई। डॉक्टरों के साथ -साथ बच्चे को देखकर परिजन भी हैरान थे। बच्चे के दो सिर, चार हाथ और तीन बाजू थे।
इस केस पर डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा मामला लाखों में से किसी एक के साथ होता है। ऐसा तभी होता है जब महिला के गर्भ में पल रहा भ्रूण सही तरीके से विकसित न हुआ हो।
महिला ने दिया अनोखे बच्चे को जन्म, नवजात को देख सभी रह गए हैरान महिला ने दिया अनोखे बच्चे को जन्म, नवजात को देख सभी रह गए हैरान Reviewed by Hindi khabar on November 25, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.