कैंसर से पहले शरीर हमें किस-किस तरह की चेतावनियां देता है, जान लीजिए

आए दिन नज़र आने वाले चेतावनियों को जैसे कि – वायरल बुखार, सर्दी- ज़ुकाम, बदन दर्द आदी परेशानियों को सामान्य मानकर सहन करते जाते हैं और चिकित्सक को दिखाना ज़रुरी नहीं समझते।

चर्म रोग : हार्मोन्स के बदलने से होने वाले बदलाव अधिकांश तौर पर व्यक्ति के चेहरे पर नज़र आ जाते हैं लेकिन शरीर के किसी और अंग पर लाल रंग के चख्ते किसी अन्य बीमारी की ओर संकेत हैं। त्वचा पर लाल रंग के चख्ते व बालों का ना बढ़ना स्किन कैंसर, फेफड़े व गुर्दे का कैंसर भी हो सकता है।
खांसते वक्त या फिर पेशाब में खून का आना : यदि, आपको खांसते वक्त या फिर पेशाब के वक्त खून आता है तो समझ लिजिए कि ये कोई गंभीर मामला है। वैसे यूरीन में ब्लड आना 2 बीमारियों की तरफ इशारा करता है, या तो आपको बवासिर है या फिर आपको कैंसर भी हो सकता है।
वायरल बुखार : अगर आपको लम्बे समय से बुखार है और उतरने का नाम नहीं ले रहा तो यह आपके लिए चिंता की बात है। ऐसे में किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह ले और इलाज करवाएं। हमेशा ये ध्यान रहे कि ज़्यादा समय तक बुखार रहना रक्त कैंसर की ओर भी इशारा करता है।
थकान : दिनभर या ज़्यादा काम करने से थकान हो आम बात है लेकिन बिना किसी काम को किए अगर आप थकान महसूस करते हैं तो ये आपके लिए एक चिंता की वजह है। बेहतर होगा कि आप वक्त रहते इस कमज़ोरी व थकान का कारण पता कर इलाज करवा लें।
बदन दर्द व अकड़न : अगर आपको शरीर में अक्सर दर्द और अकड़न महसूस होती है तो समझ जाएं कि ये आपको किसी आने परेशानी की ओर संकेत कर रहा है। और अगर आपका दर्द 4 सप्ताह तक बरकरार है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
अचानक वज़न घटना : यदि, बिना किसी कोशिश या फिर डाइटिंग के आपका वज़न अचानक घटने लगता है तो ये आपके लिए अच्छी बात नहीं है। क्योंकि ऐसा तभी होता है जब आपको किसी गंभीर बीमारी के होने की संभावना होती है।
कैंसर से पहले शरीर हमें किस-किस तरह की चेतावनियां देता है, जान लीजिए कैंसर से पहले शरीर हमें किस-किस तरह की चेतावनियां देता है, जान लीजिए Reviewed by Hindi khabar on November 13, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.