अगर चाहती हैं कि दमकता रहे आपका चेहरा, तो इस फेस मास्क से चंद दिनों में ही निखारे त्वचा

हर महिला चाहती है कि वह हमेशा सबसे खूबसूरत दिखे और उसकी रंगत चमकी रहे। वैसे किसे गोरी रंगत पसंद नहीं होती। खासतौर से महिलाएं तो इन चीजों पर बहुत ध्यान देती हैं। इसके लिए वह क्या-क्या उपाय नहीं करती। ब्यूटी पार्लर से लेकर स्किन डॉक्टर तक हर जगह ट्रीटमेंट ले लेती है। इन उपायों से उन्हें गोरी त्वचा तो मिल जाती है, लेकिन साथ ही स्किन से संबंधित कई अन्य समस्याएं भी मिलती हैं। जिसे हटाने के लिए एक और नए ट्रीटमेंट का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे यह आपको बहुत महंगा भी पड़ता है और स्किन एलर्जी का खतरा भी मंडराता रहता है।

Third party image reference
वैसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका स्किन टोन डार्क या लाइट। ऐसा होना आम बात है। लेकिन हमारी रसोई में ही बहुत सी ऐसी चीजें मौजूद हैं जो काफी हद तक आपकी त्वचा साफ करके चेहरे को दमकता हुआ बना सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी रंगत को निखारने में काफी मददगार साबित हो सकती है।
इस मास्क से मिलेंगे ऐसे फायदें:-

Third party image reference
चने और नींबू को मिलाकर इस मास्क को तैयार किया जा सकता है। दरअसल, चना त्वचा को एक्सफोलिएट करके डेड सेल्स को हटाता है, इसीलिए इसे डार्क स्किन टोन वालों के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ पिंपल्स हटते हैं, बल्कि सनटेन भी दूर होता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे भी हमेशा के लिए साफ हो जाते हैं। वहीं नींबू की बात करें तो यह स्किन लाइटनिंग के लिए एक बेहतर उपचार माना जाता है। अगर चने और नींबू को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए त्वचा दमकने लगती है।
इस तरह तैयार करें चने और नींबू का मास्क:-

Third party image reference
2-3 चम्मच चने का आटा बेसन लेकर उसमें 1 नींबू का रस डालें। अब इसमें 2-3 बूंदें गुलाब जल की मिलाएं और सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आधे घंटे तक इसे सुखाएं और फिर साफ पानी से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में 2 बार चेहरे पर लगाएं। कुछ ही समय में आपको अपनी रंगत में फर्क दिखाई देने लगेगा।

अगर चाहती हैं कि दमकता रहे आपका चेहरा, तो इस फेस मास्क से चंद दिनों में ही निखारे त्वचा अगर चाहती हैं कि दमकता रहे आपका चेहरा, तो इस फेस मास्क से चंद दिनों में ही निखारे त्वचा Reviewed by Hindi khabar on November 17, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.