काला नमक स्वाद में लाजवाब तो होता ही है, ये औषधीय गुणों की भी खान है, काले नमक में 80 से भी ज्यादा खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी कारगर हैं, आप इसे रोजाना की खुराक में शामिल कर सकते हैं।
Third party image reference
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस और एक चुटकी काला नमक रोज पियें, कुछ ही दिनों में आपका हाजमा बिलकुल ठीक हो जायेगा, इसी के साथ रोजाना इसका सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है, और एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है, जिससे मोटापे से छुटकारा मिल जाता है।
Third party image reference
ये मोटापे, उच्च रक्तचाप, जोड़ों में दर्द जैसी तमाम बीमारियों को दूर करने में काफी कारगर है, इसमें मौजूद खनिज और पोषक तत्व रक्त संचार को बेहतर करते हैं, साथ ही यह शरीर के अंदर बनने वाले कई तरह के रस और हारमोंस का निर्माण और नियन्त्रण करने में सहायक होता है।
Third party image reference
काले नमक को किसी भी रूप में सेवन करने से भूख की कमी दूर होती है, सर्दी, खांसी और अस्थमा में गुनगुने पानी के साथ काले नमक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, काला नमक और टमाटर का मिश्रण बालों पर लगाने से बालों की रूसी दूर होती है बाल काले, घने और चमकदार हो जाते हैं।
Third party image reference
शरीर को डीटॉक्स करने काला नमक जबरदस्त लाभकारी होता है, इसके लिए काले नमक को भोजन बनाते समय इस्तेमाल करना चाहिए, यह जोड़ों का दर्द भी दूर करता है, इसके लिए गुनगुने पानी में काला नमक मिलकर जोड़ों की सिकाई करनी चाहिये।
हाई BP, मोटापा, अपच और गैस की दुश्मन है ये चीज, रोज सेवन करने से मिलते हैं बेशुमार फायदे
Reviewed by Hindi khabar
on
November 18, 2019
Rating:



