Third party image reference
दोस्तो, परांठे का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। परांठा खाना लगभग हर व्यक्ति पसंद करता है और परांठे को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। शायद आप लोगों को पता नहीं है कि विश्व का सबसे बड़ा परांठा कहां पर होगा। आज हम आपके लिए एक बहुत ही बड़े परांठे के में बताने जा रहे हैं। यदि आप इस एक परांठे को खा लेते हैं तो आप 1 लाख रुपए के साथ जिंदगी भर मुफ्त खाने का इनाम पा सकते हैं। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं -
Third party image reference
भारत के मरुस्थल(राजस्थान) में मौजूद 'रॉयल्स ऑफ मरुस्थल ढाबे' में इस परांठे को परोसा जाता है। इसे किंग ऑफ पराठा के नाम से भी जाना जाता है। यदि कोई इस पराठे को पूरा खा लेता है तो उसे एक लाख रूपए का इनाम दिया जाएगा। इस पराठे को खाना इतना आसिन भी नहीं है इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। इसके अनुसार परांठे को 15 मिनट में पूरा खाकर खत्म करना होगा। यदि कोई व्यक्ति इसे 15 मिनट में पूरा खा लेता है तो उस व्यक्ति को ₹100000 का इनाम तो दिया ही जाएगा और साथ ही उसे जिंदगी भर मुक्त खाना भी मिलेगा।
Third party image reference
यदि इस परांठे की खासियत के बारे में बात की जाए तो इसका वजन लगभग 2 किलो है, जो कि 15 सामान्य पराठों के बराबर होता है। इस पराठे को बनाने में जो सामग्री प्रयोग की जाती हैं, वो इस प्रकार है - आधा किलो आटा, आधा किलो आलू व प्याज। इस ढाबे के मालिक ने बताया है कि अब तक कोई भी व्यक्ति इस परांठे को अभी तक 15 मिनट में कोई भी नहीं खा पाया है इतने कम समय में इतना बड़ा परांठा खाना नामुनकिन सा लगता है। इतना बड़ा परांठा एक पूरे परिवार का पेट भर सकता है।
1 परांठा खाने का इनाम 1 लाख रूपए और जिंदगी भर के लिए मुफ्त खाना
Reviewed by Hindi khabar
on
December 01, 2019
Rating:


