सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में छोड़ा था घर, हाथ में थे सिर्फ 300 रूपए, अब है करोड़ो की मालकिन

दोस्तों इंसान के हौसले जितने मजबूत होते हैं उसे कामयाबी भी उतनी बड़ी मिलती है l अपनी जिंदगी की हर परिस्थितियों का सामना हिम्मत के साथ करने से ही हम सब कामयाबी हासिल कर सकते हैं l जो पाना चाहते हैं वह पा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी लड़की की जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने हौसले की वजह से 7.5 करोड़ कि कंपनी खुद अकेले ही खड़ी की है l तो आइए उस लड़की के बारे में जानते हैं।

Third party image reference
दोस्तों हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम चीनू काला है और उनके जीवन की कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो अपने जीवन में कुछ हासिल करना चाहती हैं और अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं। चीनू काला ने मात्र 15 साल की आयु से ही पैसे कमाने शुरू कर दिए थे l उन्होंने महज 300 रुपए के साथ अपनी जिंदगी शुरू की थी। आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि चीनू काला जब 15 साल की थी l तो उन्होंने किन्ही कारणों के चलते अपना घर छोड़ दिया था l जब उन्होंने अपना घर छोड़ने का फैसला कर लिया तो उस समय उनके पास में मात्र 300 रुपए और 2 जोड़ी कपड़े थे।

Third party image reference
चीनू काला के अनुसार 15 साल की आयु में अपना घर छोड़ने का फैसला लेना बेहद मुश्किल था लेकिन उन्होंने हिम्मत रखी और अपने फैसले पर कायम रही। घर छोड़ने के बाद उन्होंने रहने के लिए सराय का सहारा लिया जहां पर उन्हें रहने के लिए 20 रूपए प्रतिदिन देने पड़ते थे। और पैसे कमाने के लिए चीनू काला नौकरी की तलाश में लग गई और इसी दौरान उन्हे सेल्सगर्ल्स का काम मिला। इस काम के लिए उन्हें लोगों के घर जा कर सामान देखना पड़ता था सामान बेचकर रोज चीनू काला 60 रूपए कमा लेती थी l
हालांकि उन्हें लोगों के घर जा कर सामान बेचना अच्छा नहीं लगता था, क्योंकि लोग उनसे सही तरह से बात नहीं करते थे l मगर चीनू काला ने अपना काम पूरा मन लगाकर किया जिसकी वजह से 1 साल बाद ही उनको प्रमोशन मिल गया। प्रमोशन मिलने के बाद चीनू काला लड़कियों को काम सिखाने लग गई इस काम के साथ ही उन्होंने दूसरा काम भी पकड़ लिया l वह वेट्रेस के तौर पर भी काम करने लगी ताकि वह अधिक पैसे कमा सकें।

Third party image reference
इस दौरान चीनू काला ने अमित काला से विवाह कर लिया और साल 2004 में अमित काला से विवाह करने के बाद उन्होंने मिसेज इंडिया प्रेजेंट में हिस्सा लिया। और मिसेज इंडिया के आखिरी राउंड में अपनी जगह बना पाने में वह कामयाब हुई। मिसेज इंडिया प्रेजेंट में हिस्सा लेने के बाद चीनू काला की जिंदगी ने एक नया रुख लिया और उन्होंने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया। साल 2014 में जिन्होंने फैशन ज्वेलरी का काम शुरू कर दिया और उन्होंने 6 जगह पर अपनी शॉप खोली और उन्होंने अपनी कंपनी का नाम 'रुबान फैशन एसेसीरीज' रखा धीरे-धीरे उनका यह बिजनेस सफल होने लगा जिसके बाद महज 2 साल के अंदर ही वह अपने व्यापार को अच्छी तरह से स्थापित कर पाई।
कमाए करोड़ों रुपए

Third party image reference
साल 2016 17 में उन्होंने 56 लाख रुपए की शानदार कमाई की वहीं अगले साल उनकी कमाई 3. 5 हो गई। धीरे-धीरे उनका व्यापार और भी अधिक बढ़ गया और अब उनकी कंपनी की आमदनी 7 करोड़ की हो गई इतना ही नहीं उनकी कंपनी में 25 लोग काम करते हैं। और 15 साल की आयु में शुरू किए गए संघर्ष ने चीनू काला को कामयाब इंसान बनाया है और वह लाखों महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल की तरह है उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में छोड़ा था घर, हाथ में थे सिर्फ 300 रूपए, अब है करोड़ो की मालकिन सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में छोड़ा था घर, हाथ में थे सिर्फ 300 रूपए, अब है करोड़ो की मालकिन Reviewed by Hindi khabar on December 03, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.