बॉलीवुड की क्यूट और खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी लगभग हर फिल्में हिट दिए जा रही है और जब भी वो अपनी नई फिल्म लेकर अति है तो दर्शकों में उन्हें देखने का खासा उत्साह रहता है। आलिया ने अपने फिल्मी कैरियर में पहली बार विक्की कौशल के साथ पहली बार 200 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, इसका सारा श्रेय आलिया के जबरदस्त अभिनय को मिला। हाल ही में आलिया एक कार्यक्रम में शामिल होने आई जहां वो सबके सामने बोलते-बोलते रोने लगे गई। नीचे विस्तार से पढ़े।
Third party image reference
स्टेज पर आई तो लगी रोने
मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी बहन शाहीन के साथ आयी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि वह एक अच्छी बहन साबित नहीं हो पायी और शाहीन को उतना नहीं समझ पायी जितना समझना चाहिए था। गौरतलब है कि आलिया की बहन शाहीन लंबे वक्त तक डिप्रेशन से जूझती रही हैं।
Third party image reference
अलिया ने कहा कि उन्हें अपनी बहन की किताब ‘‘आई हैव नेवर बीन (अन) हैप्पीयर’’ पढ़ने के बाद उसकी मानसिक हालत के बारे में ज्यादा पता चला। आलिया स्टेज पर इस बारे में बात करते हुए आई तो कई बार रो पड़ी कि उनकी बहन को किन हालात से गुजरना पड़ा। रुंधे गले से आलिया ने कहा कि मैं अचानक बहुत बेचैन महसूस कर रही हूं। मैं इतनी बेचैन हूं कि जब भी अपनी बहन के बारे में बात करना शुरू करूंगी तो किसी भी क्षण रो दूंगी। इसके बाद अभिनेत्री रोने लगी और उनकी बहन ने उन्हें दिलासा दिया।
Third party image reference
विक्की कौशल के साथ दी पहली बार 200 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म
आलिया ने बॉलीवुड में कई फिल्में की है। और उनकी कई फिल्में सुपरहिट भी हुई। लेकिन उनकी एक भी फिल्म बड़ा कलेक्शन नही कर पाई थी। जब उन्होंने साल 2018 में अभिनेता विक्की कौशल के साथ पहली फिल्म 'राजी' की तो यह फिल्म दर्शकों इतनी पसंद आई की इसने कई रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर बना दिए और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। गौरतलब है कि वो अब अगले साल 2020 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी।
खबर पसंद आए तो लाइक करें साथ ही दिलचस्प खबरों के लिए फॉलो करते रहे।
विक्की कौशल के साथ दी पहली बार 200 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म, अब स्टेज पर आई तो लगी रोने
Reviewed by Hindi khabar
on
December 07, 2019
Rating:


