Google image
उत्तर भारत सहित भारत के लगभग सभी राज्यों में सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है.बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर के द्रास में न्यूनतम तापमान तो शून्य से 15.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के उत्तरी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है.
Google Image
मौसम विभाग ने शुक्रवार यानि की कल हल्के बारिश और तेज गति की हवाओं के चलने की उमीद जताई है और कहा है,की पंजाब हरियाणा,उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड तथा हिमाचल के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के इस ऐलान के बाद देशभर में प्रशासन अब सर्दी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.गुरुवार की सुबह देहरादून के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ कोहरा का असर दिखाई दिया,जिसके बाद ऊँची चोटियों के साथ ही केदारनाथ में अगले कुछ दिनों तक भारी हिमपात होने जैसी संभावना जताई गई है.
Google Image
मौसम विभाग की माने तो बर्फबारी का ये दौर जारी रहा तो आने वाले 24 घंटो में पंजाब,हरियाणा दिल्ली राजस्थान के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश में दो से तीन दिन तक ठंड हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है.इसके साथ ही एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.
अगले 24 घंटे में इन सभी राज्यों में हो सकती है ठंड और तेज बारिश के साथ ज़बरदस्त ओलावृष्टि
Reviewed by Hindi khabar
on
December 16, 2019
Rating:


