इस 29 साल के हीरो को माँ बनाना चाहती थी डॉक्टर,अब सेट पर दिखा कुत्ते के साथ मस्ती करते हुए

कई बॉलीवुड हीरो ऐसे है जो अलग-अलग बेगराउंड से अपना तालुक रखते है। इसलिए उन्हें फिल्मों में आने के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ा, आज हम बात कर रहे है बहुत ही हैंडसम पर्सनालिटी के मालिक कार्तिक आर्यन की जो एक डॉक्टर के परिवार से तालुक रखते है और उनकी माँ भी उन्हें एक डॉक्टर बनाना चाहती थी लेकिन कार्तिक की चाहत भी इससे काफी हटके थी और उन्होंने अपने कैरियर के लिए काफी संघर्ष किया। हाल ही में कार्तिक प्रमोशन के दौरान सेट पर छोटे से कुत्ते के साथ मस्ती करते हुए नजर आए।

Third party image reference
सेट पर दिखे कुत्ते के साथ मस्ती करते हुए
कार्तिक इन दिनों बैक टू बैक फिल्में कर रहे है। उन्होंने आगे और 2 नई फिल्में साइन की है जिसकी शूटिंग में भी वो व्यस्त चल रहे है। फिलहाल वो अभी अपनी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन में बिजी चल रहे है। और हाल ही में वो इसके प्रमोशन के लिए फिल्मसिटी के एक सेट पर पहुँचे।

Third party image reference
कार्तिक अपनी को-स्टार अनन्या के साथ वहां पर आए और दोनों ही एक चेयर पर बैठे हुए थे। वही एक क्यूट सा पालतू छोटा सा कुत्ते का पिल्ला उनकी तरफ आया। और फिर कार्तिक से रहा नही गया वो कुत्ते के साथ मस्ती करने लगे। वही अनन्या ने भी पिल्ले के साथ खेलते हुए नजर आई। फैंस को कार्तिक का यह अंदाज काफी पसंद आया।

Third party image reference
29 साल के कार्तिक को माँ बनाना चाहती थी डॉक्टर
जैसा की हमने आपको बताया कि कार्तिक एक डॉक्टर वाली फैमिली से तालुक रखते है। और उनकी माँ माला तिवारी उन्हें बचपन से ही एक डॉक्टर बनाना चाहती थी। लेकिन कार्तिक फिल्मों में एक्टिंग करना चाहते थे। और उनकी माँ इस फैसले से खुश नही थी और जब कार्तिक अपना ग्रेजुएशन कर रहे थे। उसी दौरान उनका फिल्म में सलेक्शन हुआ। और उन्हें लगातार सफलता मिलती गई और उनकी माँ भी अब अपने बेटे की तररकी से खुश है। गौरतलब है कि कार्तिक अगले साल भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 में नजर आएंगे।
खबर पसंद आए तो लाइक करें साथ ही दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए फॉलो करते रहे।
इस 29 साल के हीरो को माँ बनाना चाहती थी डॉक्टर,अब सेट पर दिखा कुत्ते के साथ मस्ती करते हुए इस 29 साल के हीरो को माँ बनाना चाहती थी डॉक्टर,अब सेट पर दिखा कुत्ते के साथ मस्ती करते हुए Reviewed by Hindi khabar on December 07, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.